Holi Party At Home: घर पर करना चाहते हैं शानदार होली पार्टी होस्ट, ये हैं आप के लिए कुछ आइडियाज

Holi Party At Home
Holi Party At Home: अगर आप भी इस साल एक होली पार्टी को होस्ट करने का प्लान कर रहे हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज.
Holi Party At Home: होली मस्ती और उमंग का पर्व है और अब कुछ ही दिनों में ये त्योहार आने वाला है. होली की तैयारियों को लेकर सभी एक्साइटेड रहते हैं. इस दिन को कई लोग अपने परिवार वालों के साथ मनाते हैं तो कई लोग अपने दोस्तों को अपने घर पर आमंत्रित करके सेलिब्रेट करते हैं. ऐसे में अगर आप भी इस साल एक होली पार्टी को होस्ट करने का प्लान कर रहे हैं तो ये हैं आप के लिए कुछ बेहतरीन आइडियाज.
Holi Party At Home: रंगों के साथ फूलों को भी करें शामिल

यूं तो हर कोई रंगों से होली खेलते है लेकिन आप अपनी अपनी होली पार्टी में फूलों को शामिल कर के उसपर चार चांद लगा सकते हैं. ये ध्यान रखें कि आप अपने पार्टी में केमिकल वाले रंगों के जगह नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से आप का अपने दोस्तों पर एक अच्छा इंप्रेशन बनेगा.
Holi Party At Home: म्यूजिक से अपनी पार्टी में डालें जान

होली की मस्ती बिना होली के गीतों के बिल्कुल अधूरी है. ऐसे में होली के गानों की एक प्लेलिस्ट बनाएं और अच्छे म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था करें, ऐसे आप होली में रंगों के साथ डांस का भी मजा ले सकते हैं.
Holi Party At Home: व्हाइट कपड़ों का करें चयन

अपनी होली पार्टी में ड्रेस कोड तय करें और अपने सभी मेहमानों से आग्रह करें कि वो उसका पालन करें. इससे आप की पार्टी काफी यूनिक लगेगी और आप को अपने सोशल मीडिया पर फ्लांट करने के लिए बेहतरीन तस्वीरें भी मिल जाएंगे.
Holi Party At Home: गुजिया के साथ ठंडाई को भी करें शामिल

जब बात होली की आती है तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि गुजिया और ठंडाई का नाम न हो. ऐसे में आप कई तरह के फ्लेवर वाले यूनिक गुजिया और ठंडाई बनाकर मेहमानों को इंप्रेस कर सकते हैं.
Holi Party At Home: पिचकारियों के साथ गुब्बारों को भी करें शामिल

आज के समय में कई लोग सिर्फ गुलाल से ही होली खेलते हैं, ऐसे में आप अपनी होली पार्टी में तरह तरह की पिचकारियां और गुब्बारों को शामिल कर के बिलकुल अपने बचपन की तरह होली का मजा उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




