बारिश के मौसम में भूलकर भी न पहनें ये 5 तरह के कपड़े, वरना हो सकती है स्किन एलर्जी और खुजली

Updated:
विज्ञापन

Clothes To Avoid In Rainy Season, Ai Image

Clothes To Avoid In Rainy Season: बरसात के दिनों में त्वचा को एलर्जी और खुजली से बचाने के लिए सही कपड़ों का चुनाव करना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

Clothes To Avoid In Rainy Season: कड़कड़ाती गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई बारिश का इंतजार करता है, लेकिन इस मौसम में उमस और चिपचिपापन बहुत बढ़ जाता है. ऐसे में फैशन के चक्कर में कोई भी कपड़ा पहन लेने से ज्यादा पसीना आता है, जिससे स्किन पर दाने और खुजली होने का डर रहता है. इसलिए मानसून के दिनों में कुछ खास तरह के कपड़ों से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए.

बरसात में भारी और मोटे कपड़ों से दूरी क्यों जरूरी है?

इस मौसम की हवा में बहुत ज्यादा गीलापन होता है जिसकी वजह से फंगल इन्फेक्शन बहुत तेजी से बढ़ता है. ऐसे में अगर आपके कपड़े थोड़े भी गीले रह जाएं या उनमें पसीना जमा हो, तो वह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए इस चिपचिपे मौसम में आपको नीचे दिए गए कपड़ों को पहनने से पूरी तरह बचना चाहिए.

इन कपड़ो को पहनने से बचें

Ai Image
Ai image
  • डेनिम (Denim): बारिश में डेनिम की जींस, जैकेट या शर्ट पहनने से बचें. ये कपड़े भीगने के बाद पानी सोखकर भारी हो जाते हैं और जल्दी सूखते नहीं हैं, जिससे त्वचा में खुजली होने लगती है.
  • वेलवेट (Velvet): वेलवेट का कपड़ा काफी मोटा होता है जो पानी और पसीने को अंदर ही सोख लेता है. इससे त्वचा को हवा नहीं मिल पाती और शरीर पर दाने या जलन होने की समस्या बढ़ जाती है.
  • सिल्क (Silk): मानसून के दिनों में सिल्क की साड़ियां या सूट बिल्कुल न पहनें. इस कपड़े पर बारिश की बूंदें पड़ने से सफेद दाग पड़ जाते हैं, जिससे कपड़ा पूरी तरह खराब हो जाता है.
  • शिफॉन (Chiffon): बरसात में शिफॉन के कपड़े पहनने से बचना चाहिए. यह कपड़ा बहुत नाजुक होता है और पानी में भीगने की वजह से इसका रंग छूटने का डर रहता है.
  • लेदर (Leather): बारिश के मौसम में लेदर की पैंट, स्कर्ट या जैकेट न पहनने में ही भलाई है. पानी में भीगने की वजह से लेदर बहुत जल्दी सड़ने लगता है और हमेशा के लिए खराब हो जाता है.

यह भी पढ़ें: घर के खाली कोने ऐसे सजाएं कि दिखे लग्जरी लुक, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola