खाना खाते ही बिस्तर पर लेटने की आदत पहुंचा सकती है बड़ा नुकसान, शरीर में शुरू हो सकती हैं ये 3 गड़बड़ियां

Updated:
विज्ञापन

post meal walking benefits Ai image

Post-Meal Walking Benefits: अगर आप भी खाना खाने के बाद तुरंत जाकर कुर्सी पर बैठ जाते हैं या फिर बिस्तर पर लेट जाते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपको आपकी इस आदत से होने वाले नुकसानों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. इसके अलावा हम आपको खाने के बाद टहलने के फायदों के बारे में भी बताने वाले हैं.

विज्ञापन

Post-Meal Walking Benefits: क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि लंच या फिर डिनर करने के तुरंत बाद ही अचानक से आपको आलस लगने लगता है? जैसे ही पेट भरता है, ऐसा मन करता है कि अब सिर्फ कुर्सी पर जाकर बैठ जाएं या फिर बिस्तर पर जाकर थोड़ी देर सुकून से लेट जाएं. अगर आपके साथ आए दिन ऐसा ही होता है, तो यकीन मानिए आप अकेले बिल्कुल भी नहीं हैं. हम में से ज्यादातर लोगों को ऐसा ही करने का मन करता है और यही हमारी सबसे बड़ी गलती भी साबित होती है. अगर आप भी हर दिन ऐसा ही करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए आंखें खोल देने वाला साबित होने वाला है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस तरह से आपकी यह 10 मिनट की सुस्ती आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम कर रही है. तो चलिए बिल्कुल आसान शब्दों में समझते हैं कि आपकी यह छोटी सी आदत या गलती किस तरह से आपके शरीर पर असर डाल सकती है.

खाना खाने के बाद टहलने के फायदे Ai image
खाना खाने के बाद टहलने के फायदे Ai image

खाने के बाद तुरंत बैठने से शरीर में क्या गड़बड़ी होती है?

जब हम खाना खाते हैं, तो हमारे पेट को उसे डाइजेस्ट करने के लिए सही माहौल और ऑक्सीजन की जरूरत होती है. लेकिन जब हम खाना खाकर बैठ जाते हैं, तो हमारा डाइजेशन बहुत ही स्लो हो जाता है. आपकी इस आदत की वजह से आपको नीचे बताए गए नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है.

  • एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम: जब हम खाना खाकर सीधे बैठ जाते हैं या फिर थोड़ा सा झुककर बैठते हैं, तो इसकी वजह से हमारे पेट पर प्रेशर पड़ने लगता है. ऐसा होने की वजह से पेट का एसिड ऊपर गले और सीने की तरफ बढ़ने लग जाता है. रिजल्ट यह होता है कि हमें अक्सर सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट में ब्लोटिंग यानी कि भारीपन की समस्या होने लगती है.
  • वजन और पेट की चर्बी बढ़ना: खाना खाने से हमारे शरीर को जो कैलोरीज मिलती हैं, उन्हें सही तरीके से बर्न करने के लिए शरीर में थोड़ी हलचल होना बहुत जरूरी होता है. अगर आप खाना खाते ही सीधे बैठ जाते हैं, तो यह एनर्जी बर्न होने की जगह फैट बनकर शरीर में जमने लगती है, खासकर आपके पेट के आसपास यह चर्बी सबसे ज्यादा जमा होने लगती है.
  • ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना: खाना खाने के बाद खून में शुगर का लेवल काफी तेजी से ऊपर जाता है. अगर आप खाना खाने के बाद अपने शरीर को थोड़ा भी हिलाएंगे-डुलाएंगे नहीं, तो मसल्स इस शुगर को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी और इसकी वजह से आपका शुगर लेवल अचानक से बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें: रात में बार-बार टूटती है नींद? सोने से पहले बदलें ये 5 आदतें, आएगी घोड़े बेचकर नींद

खाने के बाद हल्की वॉक क्यों जरूरी है?

जब आप खाना खाने के बाद सिर्फ 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक कर लेते हैं, तो इसकी वजह से आपके शरीर को कई तरह के कमाल के फायदे मिलते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि खाना खाने के बाद कोई भी रनिंग या फिर हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी है. नॉर्मल स्पीड से वॉक करना ही आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. तो चलिए अब जानते हैं खाना खाकर टहलने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में डिटेल में.

  • खाना आसानी से डाइजेस्ट होता है: जब आप खाने के बाद थोड़ी देर टहलते हैं, तो आपके पेट और आंतों में खाना सही तरीके से आगे की तरफ बढ़ता है. ऐसा होने की वजह से आपका डाइजेशन फास्ट और स्मूद हो जाता है. आपकी यह छोटी सी आदत आपको पेट में गैस और अपच जैसी प्रॉब्लम्स से बचाकर रखती है.
  • ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है: कई रिसर्च में यह प्रूव हो चुका है कि खाने के तुरंत बाद सिर्फ 10 से 15 मिनट वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से स्पाइक नहीं करता है. यह डायबिटीज से बचने के लिए और साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने का सबसे इफेक्टिव तरीका है.
  • दिल रहता है एकदम फिट: जब आप खाने के बाद लाइट वॉक करते हैं, तो आपके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना रहता है. ऐसा होने की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल और साथ ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, जिससे आपका दिल लंबे समय तक फिट और हेल्दी बना रहता है.
  • वजन कंट्रोल में रहता है: जब आप खाने के बाद सिर्फ 15 मिनट ही टहल लेते हैं, तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म फास्ट हो जाता है. यह खाए गए खाने को सही समय पर एनर्जी में कन्वर्ट कर देता है, जिसकी वजह से शरीर में एक्स्ट्रा फैट नहीं जमता और साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है.

ये भी पढ़ें: अचानक लो हो जाए ब्लड प्रेशर, तो घबराने की जरूरत नहीं! अस्पताल जाने से पहले घर पर करें ये 5 आसान उपाय


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola