Vastu Tips 2023: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, लगाएं यह पौधा, पैसों से भर देगा घर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Oct 2023 7:36 AM
Vastu Tips 2023: कुछ पौधों से आपके घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आ सकती है.इनमें पेड़-पौधों को सबसे प्रमुख स्थान दिया गया है, चाहे वो मनीप्लांट हो, केला हो, या कुछ और.इन्हें घर में रखना आदर्श माना जाता है.इनको घर में लगाना शुभ माना जाता है.
-
जब बात आर्थिक समस्याओं को दूर करने की होती है, तो लोग मनी प्लांट का उपयोग करते हैं
-
क्रासुला ओवाटा एक ऐसा पौधा है जो धन को अपनी ओर खींचने का काम करता है
Vastu Tips 2023: वास्तुशास्त्र में कई ऐसी चीजों का उल्लेख है, जिससे आपके घर में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा आ सकती है.इनमें पेड़-पौधों को सबसे प्रमुख स्थान दिया गया है, चाहे वो मनीप्लांट हो, केला हो, या कुछ और.इन्हें घर में रखना आदर्श माना जाता है.इनको घर में लगाना शुभ माना जाता है.
Also Read: Odisha घूमनें जाएं तो जरूऱ खाएं मशहूर मिठाई ‘रसबली’, देश-विदेश में भी चटकारे लेकर खाते है लोग
जब बात आर्थिक समस्याओं को दूर करने की होती है, तो लोग मनी प्लांट का उपयोग करते हैं.लेकिन क्या आपने कभी क्रासुला प्लांट के बारे में सुना है? इसे जेड ट्री, फ्रेंडशिप ट्री, और मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है.
क्रासुला ओवाटा एक ऐसा पौधा है जो धन को अपनी ओर खींचने का काम करता है, इससे आर्थिक समस्याएँ दूर हो सकती हैं.माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से पैसा स्वयं खींचा चला आता है, जिससे आर्थिक कठिनाइयाँ दूर हो सकती हैं.इसलिए, यदि आप भी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो क्रासुला प्लांट को लगाना फायदेमंद हो सकता है.
ज्योतिष विज्ञान में यह मान्यता है कि यह पौधा धन को आकर्षित करता है, इसलिए इसको घर के मुख्य द्वार पर लगाना ज्यादा अच्छा होगा.यह चमत्कारिक पौधा लगाने से घर से आर्थिक समस्याएँ दूर हो सकती हैं.
क्रासुला प्लांट आर्थिक समस्याओं को दूर करने के साथ ही व्यापार की वृद्धि में भी मदद कर सकता है.इसलिए, यदि आपका व्यापार सही नहीं चल रहा है, तो इस पौधे को लगाना फायदेमंद हो सकता है.
जीवन में सफलता पाने के लिए लोग कई तरह के वास्तु उपाय करते हैं, लेकिन क्रासुला प्लांट इसमें अधिक कारगर हो सकता है.इसको घर में लगाने से नौकरी आदि की राह आसान हो सकती है.इसलिए, आपको इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाहिनी दिशा में रखने की सलाह दी जा सकती है
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










