South Indian Breakfast Ideas: सुबह-सुबह नाश्ते में चाहिए कुछ खास? ट्राई करें ये साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट 

Updated:
विज्ञापन
south indian breakfast recipes

south indian breakfast recipes

South Indian Breakfast Ideas: सुबह के नाश्ते को बनाना है टेस्टी तो आप जरूर ट्राई करें ये साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट आइडियाज. इन डिशेज का स्वाद लाजवाब होता है. इन डिशेज को आप बनाएं और परिवार वालों को सरप्राइज करें.

विज्ञापन

South Indian Breakfast Ideas: सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है. नाश्ते की जब बात आती है तो साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट का जिक्र जरूर होता है. ये काफी लोकप्रिय भी हैं. साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट का स्वाद लाजवाब होता है और खास बात है कि आप कम तेल में इसे तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी ब्रेकफास्ट में क्या बनाना है इस बात को लेकर परेशान रहते हैं तो आप इन ब्रेकफास्ट डिशेज को आसानी से घर पर बना कर ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ ब्रेकफास्ट आइडियाज.

इडली 

idli for breakfast
Idli for breakfast ( ai image)

नाश्ते में इडली का सेवन बहुत आम है और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है. साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट की शान, फूली-फूली मुलायम इडली और उसके साथ सांभर और नारियल की चटनी ब्रेकफास्ट को मजेदार बना देते हैं.

उपमा

UPMA
Upma ( ai image)

सूजी से बनने वाली ये डिश आसानी से तैयार हो जाती है. सूजी और सब्जियों से बना उपमा हल्का और हेल्दी नाश्ता है. इसे हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ते का तड़का देकर स्वादिष्ट बनाया जाता है. 

डोसा

dosa for breakfast
Dosa for breakfast (ai image)

डोसा का स्वाद लाजवाब होता है. बैटर से आप प्लेन या मसाला डोसा को बना सकते हैं. आप इसे चटनी के साथ ट्राई करें. आप अगर जल्दी में तो आप रवा डोसा को ट्राई कर सकते हैं.

उत्तपम

uttapam breakfast recipes
Uttapam breakfast recipes ( ai image)

उत्तपम डोसा से थोड़ा मोटा होता है और ऊपर टमाटर, प्याज, गाजर जैसी सब्जियों की टॉपिंग इसे और खास बना देती है. इसे आप कम मेहनत में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे आप आसानी से नाश्ते में तैयार कर सकते हैं.

अप्पे 

appe for breakfast
Appe for breakfast ( ai image)

अप्पे को भी आप नाश्ते में ट्राई कर सकते हैं. इसे छोटे-छोटे गोल शेप में बनाया जाता है और इसे अप्पे पैन में बनाया जाता है. बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से मुलायम ये अप्पे खाने में बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं. आप जल्दी में इसे सूजी से भी तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Moong Dal Kadhi: चावल के साथ ट्राई करें पकौड़े वाली मूंग दाल कढ़ी, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola