फ्लाइट से ट्रैवल करने के पहले जानें दुनिया का इकलौता फल, जिसे प्लेन में नहीं ले जा सकते पैसेंजर्स

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Banned Items in Plane: कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें फ्लाइट में ले जाना पूरी तरह बैन होता है. इन्हीं में एक ऐसा फल भी है, जिसे आप रोजमर्रा में मजे से खाते हैं लेकिन आप इस फल को कभी भी प्लेन (Banned Fruit in Plane) में साथ नहीं ले जा सकते.

विज्ञापन

Banned Items in Plane:  फ्लाइट से ट्रैवल करना कई लोगों का सपना होता है, पहले के मुकाबले अब कई लोग फ्लाइट से जाना प्रेफर इसलिए करते हैं क्योंकि इससे समय की बचत भी होती है.  यूं तो लोग सफर में जाते हुए बहुत से चीज़े लेकर जाते है। कपड़ो से लेकर इलैक्ट्रिक चीज़े और यहां तक की सोना चांदी भी लेकर जाते है, लेकिन इसमें भी कुछ हदें रखी जाती है जो की कस्टम डिपार्टमेंट की तरफ से तय की जाती हैय. कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें फ्लाइट में ले जाना पूरी तरह बैन होता है. इन्हीं में एक ऐसा फल भी है, जिसे आप रोजमर्रा में मजे से खाते हैं लेकिन आप इस फल को कभी भी प्लेन (Banned Fruit in Plane) में साथ नहीं ले जा सकते. अगर कभी आपने ऐसी गलती की तो आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं. आइए बताते हैं कि वह फल कौन सा है.

ये फल को ले जाने पर है पाबंदी

नारियल वो फल है जो फ्लाइट में बैन है, आपको सुनकर ये अजीब लगे, पर ये सच है.  इस पर पाबंदी लगाने के पीछे वजह है सूखे नारियल का ज्वलनशील होगा। आप सूखा या साबुत दोनों ही नारियल अपने साथ फ्लाइट में नहीं ले जा सकते हैं। चूंकि कोई भी ज्वलनशील सामान फ्लाइट में नहीं जा सकता, ऐसे में नारियल पर भी पाबंदी लागू होती है।   यानी इसमें आग लगने से प्लेन क्रैश भी हो सकता है. यही नहीं सड़ने और फफूंदी लगने के डर से साबुत नारियल को भी प्लेन में साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी जाती.

फ्लाइट में नहीं ले जा सकते ये चीजें

  • फ्लाइट में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ जैसे दारू ,सिगरेट ,तंबाकू ,गांजा ,हीरोइन को ले जाना वर्जित है. यदि आप इन सामानों के साथ फ्लाइट में पकडे जाते हैं तो आपके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है और आपको जेल भी जाना पड़ सकता है.

  • आप किसी भी प्रकार के हथियार जैसे बन्दुक ,गन लाइटर,पेलेट गन, पिस्तौल,गोला बारूद को अपने साथ फ्लाइट में नहीं ले जा सकते हैं. यदि आप ऐसे हथियार अपने साथ ले जाते हैं तो आपके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी और आपको गिरफ्तार किया जा सकता है.

  • किसी भी तरीके के धारदार चीजें जैसे क़तर ,लाइटर ,रेजर वाला ब्लेड ,मेटल वाली कैंची आदि शामिल हैं. इनको लेकर आप फ्लाइट में नहीं जा सकते हैं.

  • टीएसए नियमों के अनुसार यदि आप डोमेस्टिक फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो आपको अपने केरी ऑन और चैक इन बैग में सिगरेट ले जाने की छूट होती है.

  • इंटरनेशनल फ्लाइट्स में सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों को ले जाना प्रतिबंध है.

  • आप फ्लाइट में ड्राई फ्रूट्स ,फ्रूट्स ,सलाद ले जा सकते हैं लेकिन अधिक तरल वाले भोजन को आप केवल कुछ मात्रा में यानी 100 मिलीलीटर के कंटेनर में ले जा सकेंगे.

आप फ्लाइट्स में सिक्योरिटी रेगुलेशन के अधीन केबिन बैगेज के रूप में निम्नलिखित वस्तुओं को अपने साथ ले जा सकते हैं –

  • लेडिज हैंड बैग (पर्स,हाथ का बैग )

  • छोटे बच्चे को ले जाने के लिए carrying basket

  • एक कैमरा ,दूरबीन

  • पढ़ने की वस्तु

  • बैसाखी ,व्हीलचेयर (दिव्यांगों के लिए )

  • छाता (फोल्डिंग टाइप)

  • बच्चे के लिए फ़ूड

  • ओवरकोट

  • एक कंबल

  • छोटे बच्चे की दूध पिलाने की बोतल (अगर बच्चा भी साथ में है तो)

  • दवाएं जैसे अस्थमा इनहेलर

  • लैपटॉप

  • सिख यात्रियों को 9 इंच (22.86 से.मी.) तक की लंबाई का कृपाण अपने साथ ले जा सकते हैं.

हवाई यात्रा /फ्लाइट में यात्री कितना सामान ले जा सकते हैं ?

हवाई यात्रा में आप अपने हैंड बैग में 7 से लेकर 14 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं. चेक इन बैगेज 20 से 30 किलोग्राम या 32 किलोग्राम तक ले जा सकेंगे.

फाउंटेन पेन ले जाना है मना

आप लोगों को शायद ये जानकर हैरानी होगी कि फ्लाइट में फाउंटेन पेन ले जाना बिल्कुल मना है. अब आप बोलेंगे कि ये तो बहुत ही कॉमन चीज़ है आखिर इसे लेकर जाना क्यों मना है तो मैं आपको बता दूं कि प्लेन 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरता है और वहां एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है. ऐसे प्रेशर में कार्बन से बनी स्याही पेन की निब के पास आ जाती है और लीक होने लगती है. हां, बिना स्याही के पेन लेकर जाना हो तो अलग बात है, लेकिन फिर पेन का क्या काम.

ई-सिगरेट और वेपर

पहले जहां ई-सिगरेट प्लेन में ले जाने की अनुमति दी जाती थी वहीं अब ये नहीं होता है. माना जाता है कि ई-सिगरेट नॉर्मल तंबाकू वाली सिगरेट से ज्यादा हानिकारक होती है और इसलिए भारत में सिविल एविएशन सुरक्षा डिपार्टमेंट ने ई-सिगरेट और ऐसे सभी प्रोडक्ट्स फ्लाइट से बैन कर दिए हैं. न ही आप इन्हें एयरपोर्ट पर लेकर जा सकते हैं और न ही इन्हें फ्लाइट में कैरी कर सकते हैं.Banned items to check before departing for Dubai Airport: हवाई यात्रा करना किसे पसंद नहीं है, और अगर आप पहली बार फ्लाइट पर बैठ रहे हैं तो इसका एक्साइटमेंट दोगुना हो जाता है. कई लोग ऐसे होते हैं जो फ्लाइट में पहले बैठे होते हैं उन्हें एयरपोर्ट से जुड़े नियम पता होते हैं, पर नए यात्रियों को नियम को लेकर हमेशा से संशय रहता है. फ्लाइट में किन चीजों को लेकर सफर नहीं करना चाहिए इसको लेकर हमेशा से परेशानी रहती है. क्योंकि अगर आप नियमों के खिलाफ जाकर ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है. तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सा सामान है, जो आप फ्लाइट में यात्रा के दौरान एयरपोर्ट लेकर नहीं जा सकते हैं

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola