केप वर्डे ने स्पेन को ड्रो पर रोक रचा इतिहास, आखिरी सीटी बजते ही फूट-फूटकर रोए गोलकीपर वोजिन्हा
केप वर्डे के गोलकीपर वोजिन्हा, फोटो एक्स
Fifa World Cup 2026: विश्व कप में डेब्यू कर रहे छोटे से देश केप वर्डे ने स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोककर तहलका मचा दिया है. स्पेन को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. स्पेन का अगला मुकाबला रविवार को सऊदी अरब से जबकि केप वर्डे का उरुग्वे से होगा.
Fifa World Cup 2026: स्पेन की टीम इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की उम्मीद से उतरी थी. लेकिन इसके विपरीत वह एक भी गोल नहीं कर पाई. केप वर्डे के लिए स्पेन को बराबरी पर रोकना बहुत बड़ी उपलब्धि है. यूरोपीय चैंपियन स्पेन टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है और अपने पहले मैच में केप वर्डे को हराने के लिए सभी दांव उस पर लगे थे लेकिन कई स्टार खिलाड़ियों से सजी उसकी टीम विपक्षी टीम के 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा की अगुवाई वाली मजबूत रक्षात्मक पंक्ति को भेद नहीं सकी. दूसरे हाफ में मैदान पर उतरने वाले किशोर लामिन यामल भी खेल का रुख नहीं बदल सके.
केप वर्डे के लिए ड्रो किसी जीत से कम नहीं, सीटी बजते ही फूट-फूटकर रो पड़े गोलकीपर वोजिन्हा
केप वर्डे के लिए यह परिणाम जीत से कम नहीं था और खेल समाप्त होने के बाद उनका जश्न इसका सबूत है. केप वर्डे के डिफेंडर स्टीवन मोरेरा ने इसे ‘एक सपना’ बताया जबकि अनुभवी गोलकीपर वोजिन्हा अंतिम सीटी बजने के बाद फूट-फूटकर रो पड़े. वह मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. उन्होंने पहले हाफ के आखिर में फेरान टोरेस, पेड्री और आयमेरिक लापोर्टे के शॉट्स को रोकने के लिए कई शानदार बचाव किए. केप वर्डे के कोच पेड्रो लीटाओ ब्रितो ने कहा, यह हमारे देश के लिए बहुत मायने रखता है. हम चाहते हैं कि हर कोई हमारे देश, हमारी टीम को देखे और हमने अच्छे खेल और साहस का परिचय दिया.
केप वर्डे के खिलाफ ड्रो खेलने के बाद क्या बोले स्पेन को कोच
स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, हमें जीतना चाहिए था. चाहे जो भी हुआ हो, चाहे हमने जितने भी मौके बनाए हों, लेकिन हम अपना सटीक खेल नहीं दिखा पाए. स्पेन को इससे भी बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ सकता था जब डिनी बोर्गेस को मैच के अंतिम क्षणों में गोल करने का मौका मिला था, लेकिन स्पेन के गोलकीपर उनाई साइमन ने उनके हेडर को बचा लिया.
ये भी पढ़ें: स्पेन के सामने दीवार बन गया 40 साल का गोलकीपर, एक मैच के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़ गए 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए