ePaper

Bihar Tourism: आस्था का केंद्र है श्रृंगी ऋषि धाम, इतिहास से भी है जुड़ाव

Updated at : 29 Jun 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Shring Rishi, Bihar

Shring Rishi, Bihar

Bihar Tourism: बिहार के लखीसराय में मौजूद श्रृंगी ऋषि धाम का रामायण काल से खास जुड़ाव है. इसी जगह राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ किया था. तो चलिए आज आपको बताते हैं श्रृंगी ऋषि धाम के बारे में.

विज्ञापन

Bihar Tourism: बिहार में कई ऐसे प्राचीन मंदिर, मठ, आश्रम, स्तूप, धार्मिक केंद्र और तीर्थ स्थल स्थित हैं, जिनका इतिहास से जुड़ाव रहा है. यहां मौजूद शिलालेख, गुफाएं, स्तंभ और नालंदा व तक्षशिला विश्वविद्यालय के खंडहर, इस राज्य के समृद्ध इतिहास का प्रतीक है. बिहार में हर वर्ष लाखों पर्यटक घूमने और इतिहास की जानकारी प्राप्त करने आते हैं. यहां मौजूद श्रृंगी ऋषि धाम हिंदू धर्म का पवित्र धाम है. अगर आप भी बिहार घूमने आ रहे हैं तो जरुर विजिट करें श्रृंगी ऋषि धाम.

Bihar Tourism: कहां मौजूद है यह मंदिर

बिहार के लखीसराय जिले में स्थित यह पवित्र धाम शहर से 23 किमी दूर सूर्यगढ़ा प्रखंड में मौजूद है. भगवान शिव का यह पवन धाम पहाड़ों के बीच स्थित है. राजधानी पटना से इसकी दूरी लगभग 152 किमी है. आप सड़क या रेल मार्ग से यहां पहुंच सकते हैं, इसका निकटतम रेलवे स्टेशन लखीसराय है. श्रृंगी ऋषि धाम का उल्लेख रामायण में भी मिलता है.

Also Read: Jharkhand Tourism: साल के पेड़ों से घिरा यह नेशनल पार्क दिखता है बेहद खूबसूरत

Bihar Tourism: राजा दशरथ ने यहां पुत्र प्राप्ति के लिए किया था यज्ञ

लखीसराय में मौजूद भगवान शिव का पवित्र धाम है श्रृंगी ऋषि, ऋषि श्रृंग के नाम पर इस जगह का नाम श्रृंगी ऋषि पड़ा. लोगों की मान्यता है कि यह वही स्थान है जहां राजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ किया था. महाराज दशरथ ने पुत्र नहीं होने पर अपनी समस्या ऋषि श्रृंग को बताई थी, जिसके बाद ऋषि श्रृंग ने कठिन तपस्या कर अग्नि देवता को प्रसन्न किया. उनकी तपस्या से खुश होकर सूर्य देव एक कटोरी में खीर लेकर प्रकट हुए. राजा दशरथ ने अपनी तीनों रानियां को खीर खिला दिया, जिसके प्रभाव से भगवान श्रीराम , भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ. गुरु वशिष्ठ ने चारों भाइयों का नामकरण किया था. कहा जाता है भगवान राम समेत चारों भाइयों का मुंडन संस्कार भी इसी धाम में हुआ था. इस कारण श्रृंगी ऋषि धाम का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है. यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. सावन के महीने में इस जगह का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है, बड़ी संख्या में लोग यहां भगवान के दर्शन करने आते हैं. श्रृंगी ऋषि धाम हिंदू धर्म का प्रमुख केंद्र है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है.

Also Read: Bihar Tourism: बोधगया से मात्र 44 किलोमीटर दूर है ये रहस्यमय गुफाएं, जानें क्या है राज

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन