Jharkhand Tourist Destinations: झारखंड का मशहूर दर्शनीय स्थल है पारसनाथ पहाड़ी, घूमने के लिए अच्छा है ये मौसम

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Aug 2023 11:58 AM

विज्ञापन

Jharkhand Tourist Destinations, How to visit Parasnath hills of Giridih: शिखरजी पर्यटन स्थल समुद्र तल से लगभग 1350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं. शिखरजी घूमने के लिए पर्यटक बहुत अधिक संख्या में आते हैं. तो आइए हम आज आपको झारखंड के गिरिडीह जिले में पड़नेवाले पारसनाथ पहाड़ी की यात्रा पर ले चलते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Tourist Destinations, How to visit Parasnath hills of Giridih:  झारखंड का सबसे ऊँचा पर्वत और आकर्षित पर्यटन स्थल पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित हैं. माना जाता हैं कि झारखंड के इस पर्वत पर 24 जैन तीर्थकरो को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी. शिखरजी पर्यटन स्थल समुद्र तल से लगभग 1350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं. शिखरजी घूमने के लिए पर्यटक बहुत अधिक संख्या में आते हैं. तो आइए हम आज आपको झारखंड के गिरिडीह जिले में पड़नेवाले पारसनाथ पहाड़ी की यात्रा पर ले चलते हैं.

जैन धर्मावलम्बियों से संबंधित तीर्थ स्थल

पारसनाथ पहाड़ जैन धर्मावलम्बियों के लिए विश्व में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है. यहां हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से सैलानी आते है. तलैटी से शिखर तक तकरीबन 10 किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है. ये यात्रा पैदल करना होता है. क्योंकि दुर्गम पहाड़ी पर वाहन जाने का साधन नहीं है. खड़ी ढ़ाल पर खड़ी सीढ़ी के माध्यम से पहाड़ी पर चढ़ना होता है. जो हमारे साहस और धैर्य की भी परीक्षा लेता है. कठिन राहों से गुजरने के कारण यह यात्रा काफी मनोरंजक भी लगता है. जो यात्री पैदल चलने में असमर्थ होते हैं वे डोली का सहारा लेते हैं. डोली दो व्यक्ति या चार व्यक्ति मिलकर उठाते हैं. इसके लिए उन्हें पांच से आठ हजार तक प्रति व्यक्ति शुल्क देना होता है. व्यक्ति के वजन के आधार पर डोली के प्रकार और दाम तय किए जाते हैं.

मधुबन तलैटी में 20 जैन तीर्थंकरों के मंदिर

यहां जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से 20 तीर्थंकरों के मंदिर अवस्थित है. पारसनाथ की पहाड़ी पर 20 तीर्थंकरों सहित कई साधु संतों ने मोक्ष प्राप्त किया है. जैन धर्म शास्त्रों में वर्णन है कि जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ अर्थात भगवान ऋषभदेव ने कैलाश पर्वत पर, 12 वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य ने चंपापुरी में, 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ ने गिरनार पर्वत और 24 वें तीर्थंकर तथा अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर ने बिहार स्थित पावापुरी में मोक्ष प्राप्त किया. बाकी अन्य सभी 20 तीर्थंकरों ने इसी पूण्य पावन स्थली पारसनाथ की धरती पर ही मोक्ष प्राप्त किया है. उन्ही 20 तीर्थंकरों से संबंधित यहां मंदिरों का एक समूह है.

तीर्थंकर का अर्थ

तीर्थंकर का अर्थ सर्वोच्च जैन गुरु होता है. ऐसे दिव्य पुरुष जिसने अपने कठिन साधना, तप और ध्यान के बल पर इंद्रियों पर विजय पाई और लोगों को सही मार्ग पर चलने की नसीहत दी. उन्हें जैन धर्म में तीर्थंकर के रूप में जाना जाता है. इस तरह जैन धर्म में भगवान आदिनाथ से लेकर भगवान महावीर तक 24वें तीर्थंकर हुए हैं.

कैसे पहुंचें पारसनाथ तक

दिल्ली से पारसनाथ की दूरी लगभग 1216 किलोमीटर दूर है. दिल्ली से गिरिडीह हिल्स पहुँचने के लिए आपके पास कई रास्ते हैं. दिल्ली से पारसनाथ की दूरी 1216 किलोमीटर है. अगर आप रेलवे से गिरिडीह हिल्स जाना चाहते है तो आपको गिरिडीह हिल्स के लिए ट्रेन लेनी होगी. इसके लिए सबसे नजदीकी प्लेटफार्म गिरिडीह रेलवे स्टेशन है या फिर आप रांची, धनबाद, बोकारो के ज़रिये भी यहाँ पहुँच सकते हैं. वही एयरपोर्ट से पहुँचने के लिए आपको रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाना होगा जो रेलमार्ग से 148 किलोमीटर और सड़क मार्ग से 209 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. दूसरा महत्वपूर्ण एयरपोर्ट कोलकाता का नेताजी सुभाष चंद्र एयरपोर्ट है. जो रेलमार्ग से 317 किलोमीटर और सड़क मार्ग से 340 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. आप बस द्वारा भी यहां पहुँच सकते हैं.

घूमने के लिए अच्छा है ये मौसम

घने जंगलो और महुआ के पेड़ों के लिए यह बेहद ही फेमस स्थान है. मानसून के समय इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है. यहां सबसे अधिक भीड़ कपल्स की होती है. इस हिल स्टेशन से झारखंड के सबसे ऊँचे पर्वत को निहारने का मौका भी मिलता है.

गिरिडीह का अर्थ क्या है

गिरिडीह (Giridih) का अर्थ है “गिरी” का अर्थ “पहाड़,पर्वत”और “डीह” का अर्थ है “क्षेत्र या फिर भूमि होता है यानि की गिरिडीह शब्द का शाब्दिक अर्थ निकलता है “पहाड़ों वाला क्षेत्र”

गिरिडीह का इतिहास

ब्रिटिश सरकार के शासनकाल के दौरान छोटानागपुर एजेंसी का हिस्सा बन गया था.यह गिरिडीह जिला का पूरा क्षेत्र ब्रिटिश सरकार के आर्थिक रूप मे फायदेमंद मे ही था.जो मुगल साम्राज्य के रूप मे शामिल किया गया. गिरिडीह मे साम्राज्य का हिस्सा हज़ारीबाग,धनबाद, आदि इलाका मे साम्राज्य का हिस्सा था.मुगल साम्राज्य के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत पर अपनी पकड़ मजबूत बना लिया था.भारत का भविष्य को नए साम्राज्य शासको ने फिर से लिखना शुरू किया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola