Pudina Chutney Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, बस बना लें स्वाद और पोषण से भरपूर पुदीना चटनी

पुदीना चटनी रेसिपी (Image - Gemini)
Pudina Chutney Recipe: थोड़ी सी चटनी किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने में अहम रोद अदा सकती है. ऐसे में आप पुदीना चटनी को ट्राई करके देखें. इस चटनी को सर्व करने के बाद बच्चे भी चाव से खाना खाएंगे.
Pudina Chutney Recipe: किसी भी खाने के साथ अगर पुदीने की चटनी मिल जाए तो खाने का स्वाद बढ़ जाता है. हम बात कर रहे हैं कि पुदीना चटनी की. खाने का स्वाद बढ़ाने वाली यह चटनी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. पुदीना चटनी को आप लंच या डिनर कभी भी सर्व कर सकते हैं. दिन के स्नैक्स में भी पुदीना चटनी स्वाद बढ़ाने में ममहत्वपूर्ण रोल निभाती है. इस चटनी को आप मिनटों में बना सकते हैं. चलिए आपको पुदीना चटनी बनाने की रेसिपी बताते हैं.
पुदीना चटनी बनाने की सामग्री
- पुदीना के पत्ते – 1/2 कप
- लहसुन – 2-3 कलियां
- हरा धनिया कटा – 1 कप
- अदरक दुकड़ा – छोटा सा
- हरी मिर्च कटी – 2
- चीनी – 1/2 टी स्पून
- नींबू रस – 1 टी स्पून
- नमक – स्वादानुसार
इसे भी पढ़ें: Mooli Patta Chutney Recipe: खाने का बढ़ जाएगा स्वाद, इस सर्दी जरूर ट्राई करें मूली के पत्तों की चटपटी चटनी
पुदीना चटनी बनाने की विधि
- पुदीना चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीना के पत्ते तोड़ लें और उन्हें अच्छे से साफ कर लें.
- अब इन पत्तों को आप काट लें.
- साथ ही आप हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ती भी काट लें.
- इसके बाद आप इसे मिक्सी में पीस लें.
- अब अंत में आप इसे एक बाउल में रख कर उसमें नींबू का रस, नमक और सरसों तेल मिला दें.
- अब आप इसे सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Mooli Chutney Recipe: ट्राय करें तीखी-चटपटी मूली की चटनी,खाने का स्वाद होगा डबल
इसे भी पढ़ें: Mooli-Tomato Chutney: ठंड के मौसम में लंच के साथ बनाएं कुछ चटपटा, तैयार करें मूली-टमाटर की चटनी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




