ePaper

Mooli Chutney Recipe: ट्राय करें तीखी-चटपटी मूली की चटनी,खाने का स्वाद होगा डबल

Updated at : 08 Sep 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Mooli Chutney Recipe: ट्राय करें तीखी-चटपटी मूली की चटनी,खाने का स्वाद होगा डबल

Mooli Chutney Recipe: झटपट बनाएं तीखी और चटपटी मूली की चटनी. 10 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी रोटियों और पराठों के स्वाद को दुगना कर देती है.

विज्ञापन

Mooli Chutney Recipe :गर्मियों के मौसम में तीखी और चटपटी चटनी का नाम सुनकर शायद आपको अजीब लगे लेकिन मूली की चटनी की यह रेसिपी बिल्कुल अलग है. यह चटनी न सिर्फ आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. इस रेसिपी में हमने कुछ ऐसे बदलाव किए हैं जो इसे गर्मियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट बनाते हैं तो अगर आप अपने रोजाना के खाने में कुछ नया और जोरदार स्वाद जोड़ना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है. आइए जानते हैं कैसे आप सिर्फ कुछ ही मिनटों में यह लाजवाब मूली की चटनी घर पर बना सकते हैं.

सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई मूली
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 टेबलस्पून हरा धनिया
  • ½ चम्मच राई (सरसों)
  • 1 चुटकी हींग
  • ½ चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
  • 1 टेबलस्पून तेल
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस

बनाने की विधि

  • कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई और हींग डालकर तड़काएं.
  • कटी हुई हरी मिर्च डालें और 1–2 मिनट भूनें.
  • अब कद्दूकस की हुई मूली डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • नमक डालें और ढककर 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  • गैस बंद करें, ऊपर से हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिक्स करें.
  • थोड़ी देर ठंडा होने दें और सर्व करें.

Also Read : Momos Recipe: स्ट्रीट स्टाइल वेज मॉमोज बनाएं घर पर, आपकाे देगा क्रिस्पी और स्टीमी मजा

Also Read : Vegetable Oats Masala Recipe:मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल ओट्स मसाला

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola