Vegetable Oats Masala Recipe:मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल ओट्स मसाला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vegetable Oats Masala Recipe : मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी वेजिटेबल ओट्स मसाला. फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर यह डिश ब्रेकफास्ट या हल्के डिनर के लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

Vegetable Oats Masala Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी और जल्दी बनने वाला नाश्ता हर किसी की जरूरत है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका ब्रेकफास्ट हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हो तो वेजिटेबल ओट्स मसाला एक परफेक्ट ऑप्शन है. सब्जियों और मसालों के साथ बना ये डिश न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर भी होता है. इसे आप बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आसानी से खिला सकते हैं.

विज्ञापन

सामग्री

  • 1 कप ओट्स
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • ½ कप मटर
  • ½ शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • ½ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 चम्मच तेल/घी
  • ½ चम्मच जीरा
  • ½ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 कप पानी
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में ओट्स को हल्का सा ड्राई रोस्ट कर लें और अलग रख दें.
  • अब कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालकर तड़कने दें.
  • प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  • टमाटर डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक) डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अब गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालें और 2–3 मिनट तक पकाएं
  • इसमें पानी डालें और उबाल आने दें.
  • जब पानी उबलने लगे तो रोस्ट किए हुए ओट्स डालें और अच्छे से चलाएं.
  • ढककर 5–7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  • गार्निश के लिए ऊपर से हरा धनिया डालें.

Also Read : Quick Burfi Recipe: 10 मिनट में बनाएं हलवाई जैसी स्वादिष्ट बर्फी

Also Read : Coconut Ladoo Recipe: बेसन के लड्डू भी भूल जाएंगे,जब चखेंगे नारियल से बने ये स्वादिष्ट लड्डू

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola