ePaper

Superfoods For Body Weakness : थकान और कमजोरी से छुटकारा पाने के लिए खाएं ये 6 सुपरफूड्स

Updated at : 28 Jan 2025 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
Superfoods For Body Weakness

Superfoods For Body Weakness

Superfoods For Body Weakness : आज हम आपको बताएंगे की आप अपने डाइट में किन चीजों को शामिल करके कमजोरी और थकान की समस्या से निजात पा सकते हैं.

विज्ञापन

Superfoods For Body Weakness : क्या आप कमजोरी और थकान से परेशान रहते हैं और आप भी दिन भर एनर्जेटिक रहना चाहते हैं. ऐसे में आपके शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए आपको अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए. जिससे आपके शरीर की थकान और कमजोरी गायब हो जाये और आप दिन भर सक्रिय रह सकें. इसके लिए आज हम आपको बताएंगे की आप अपने डाइट में किन चीजों को शामिल करके कमजोरी और थकान की समस्या से निजात पा सकते हैं.

  • अंडे : अंडे में प्रोटीन और विटामिन बी12 होता है जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है. अंडे में मौजूद प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है जबकि विटामिन बी12 शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है.
  • दही :दही में प्रोबायोटिक्स होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए फायदेमंद है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स शरीर के अंदरूनी स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.
  • बादाम : बादाम में विटामिन ई और मैग्नीशियम होता है जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है. बादाम में मौजूद विटामिन ई शरीर की त्वचा और बालों के स्वास्थ को बेहतर बनता है और मैग्नीशियम शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है.
  • स्पिनेच : स्पिनेच में आयरन और विटामिन सी को मात्रा अधिक होती है. इसमें मौजूद आयरन शरीर के लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है जबकि विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
  • मूंगफली : मूंगफली के सेवन से हमारे शरीर में प्रोटीन और विटामिन बी3 की कमी पूरी होती है. इसके नियमित सेवन से शरीर की मांसपेशियों को मजबूत होती है और आप एनर्जेटिक भी रहते हैं.
  • अश्वगंधा : अश्वगंधा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है और शरीर को ऊर्जा और ताकत मिलती है.

Also Read : Fruits For Weight Loss: वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये हाई प्रोटीन फल, सेहत में होगा जबरदस्त बदलाव

Also Read : Gajar Chukandar Soup: आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है गाजर चुकंदर का सूप, बनाएं इस आसान तरीके से

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola