पैरेंट्स ध्यान दें, दूसरे के घर जाने से पहले बच्चों को सिखाएं ये 5 लाइफ सेविंग बातें

Updated:
विज्ञापन

Parenting Tips, AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Parenting Tips: बच्चों को दोस्तों के घर खेलने भेजना आज आम बात है, लेकिन उनकी सेफ्टी सबसे जरूरी है. 9-12 साल के बच्चों को कुछ बेसिक सेफ्टी रूल्स सिखाकर पैरेंट्स उन्हें ज्यादा कॉन्फिडेंट, स्मार्ट और सुरक्षित बना सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: आजकल बच्चे पहले से ज्यादा सोशल हो गए हैं. 9 से 12 साल की उम्र में वे दोस्तों के घर खेलने जाते हैं, ग्रुप स्टडी करते हैं और कई बार स्लीपओवर भी प्लान करते हैं. ऐसे में पैरेंट्स के मन में बच्चों की सेफ्टी को लेकर चिंता होना बिल्कुल नॉर्मल है. बच्चों को हर समय रोकना-टोकना सही नहीं है, लेकिन उन्हें कुछ जरूरी सेफ्टी रूल्स सिखाना बहुत जरूरी है. ये छोटी-छोटी बातें बच्चे को स्मार्ट और सेफ दोनों बना सकती हैं.

विज्ञापन

कुछ गलत लगे तो तुरंत बताओ

अपने बच्चे को समझाएं कि अगर कोई बात, मजाक, हरकत या व्यवहार उसे अजीब या अनकम्फर्टेबल लगे, तो उसे तुरंत आपको बताना चाहिए. किसी भी बात को मन में दबाकर रखने की जरूरत नहीं है.

‘मम्मी-पापा को मत बताना’ सुनते ही अलर्ट हो जाओ

अगर कोई व्यक्ति बच्चे से कहे कि इस बात के बारे में घर पर मत बताना, तो यह रेड फ्लैग हो सकता है. बच्चों को बताएं कि ऐसी हर बात तुरंत माता-पिता के साथ शेयर करनी चाहिए.

अपने शरीर की रिस्पेक्ट करना सीखें

बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में जरूर बताएं. उन्हें समझाएं कि उनके शरीर पर उनका पूरा हक है. अगर कोई गलत तरीके से छूने की कोशिश करे, तो वे तुरंत ‘नहीं’ कहें और वहां से दूर चले जाएं.

हर बात खुलकर शेयर करना जरूरी है

कभी-कभी कोई वीडियो, बातचीत या मजाक बच्चों को परेशान कर सकता है. उन्हें भरोसा दिलाएं कि वे बिना डांट के डर के अपनी हर बात आपसे शेयर कर सकते हैं. खुलकर बात करना ही सबसे बड़ी सेफ्टी है.

कहीं और जाना हो तो पहले बताना जरूरी है

अगर दोस्त के घर से बच्चे को पार्क, मॉल या किसी दूसरी जगह ले जाने की बात हो, तो उसे पहले माता-पिता को बताना चाहिए. बिना जानकारी दिए किसी दूसरी जगह जाना सही नहीं है.

बच्चों को आजादी देना जरूरी है, लेकिन साथ में उन्हें सेफ्टी की बेसिक बातें सिखाना भी उतना ही जरूरी है. जब बच्चे इन रूल्स को समझते हैं, तो वे ज्यादा कॉन्फिडेंट, अवेयर और सुरक्षित रहते हैं.

यह भी पढ़ें: पत्नी से बार-बार हो रहा है झगड़ा? ये 4 छोटे बदलाव बचा सकते हैं आपका रिश्ता

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola