सिर्फ पैदल चलने से रहना चाहते हैं फिट? पहले जान लें रोज कितने किलोमीटर चलना चाहिए

Updated:
विज्ञापन
Walking Benefits

Walking Benefits

Walking Benefits: रोजाना पैदल चलना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार 5 से 8 किलोमीटर की वॉक दिल को स्वस्थ रखने, वजन नियंत्रित करने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और मानसिक तनाव कम करने में मदद कर सकती है.

विज्ञापन

Walking Benefits: फिट रहने के लिए लोग जिम, योग और तरह-तरह की एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं. लेकिन एक ऐसी आसान आदत भी है, जिसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं. हम बात कर रहे हैं रोजाना पैदल चलने की. वॉकिंग न सिर्फ शरीर को एक्टिव रखती है, बल्कि कई बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मदद करती है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना करीब 5 से 8 किलोमीटर तक पैदल चलने की कोशिश करनी चाहिए. यह दूरी लगभग 7,000 से 10,000 कदमों के बराबर मानी जाती है. हालांकि, शुरुआत में अपनी क्षमता के अनुसार कम दूरी से शुरुआत की जा सकती है और धीरे-धीरे इसे बढ़ाया जा सकता है. रोज 30 से 60 मिनट तक वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.

दिल को रखे स्वस्थ

नियमित रूप से पैदल चलने से हृदय बेहतर तरीके से काम करता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा कम हो सकता है. रोजाना वॉक करना दिल की सेहत को मजबूत बनाने में मददगार माना जाता है.

वजन घटाने में मददगार

अगर आपका वजन बढ़ रहा है और आप उसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो वॉकिंग एक आसान विकल्प हो सकता है. पैदल चलने से कैलोरी बर्न होती है और शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम करने में मदद मिलती है.

ब्लड शुगर को रखे कंट्रोल

रोजाना वॉक करने से शरीर में ग्लूकोज का उपयोग बेहतर तरीके से होता है. यही कारण है कि डॉक्टर भी डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से पैदल चलने की सलाह देते हैं.

तनाव और थकान होगी कम

भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव और थकान आम बात है. ऐसे में रोजाना कुछ समय पैदल चलना मूड को बेहतर बनाने और तनाव कम करने में मदद कर सकता है. इससे मन भी हल्का महसूस होता है.

हड्डियां और मांसपेशियां बनें मजबूत

नियमित वॉकिंग से शरीर की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं और हड्डियों को मजबूती मिलती है. यह बढ़ती उम्र में भी शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में सहायक हो सकती है.

अगर आप बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के फिट रहना चाहते हैं, तो रोजाना वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं.

यह भी पढ़ें: वॉक करते ही होने लगता है पैरों में दर्द? आपकी ये 6 गलतियां हो सकती हैं वजह

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola