Sunflower Seeds Benefits: हेल्थ के लिए गुणों का भंडार है सूरजमुखी के बीज, खाने से मिलेंगे गजब के फायदे

सूरजमुखी के बीज खाने के फायदे (Image-iStock)
Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी के बीज का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है. इसे खाने से शरीर को एक नहीं बल्कि कई सारे फायदे मिलते हैं.
Sunflower Seeds Benefits: सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से न सिर्फ हड्डियां मजबूत होती है बल्कि पाचन तंत्र भी मजबूत होता है. इसके बीच विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी 6, फाइबर, आयरन, जिंक, कॉपर, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक औषधि का काम करता है. अब आपको बताते हैं सूरजमुखी के बीज खाने के कितने सारे फायदे हैं.
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
अगर आपको भी ब्लड प्रेशर की समस्या है तो सूरजमुखी के बीज खाना फायदेमंद साबित हो सकता है. पॉलीसैचुरेटेड फैट से भरपूर इस बीज का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को राहत मिलती है.
वजन कम करने में फायदेमंद
सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा मिलता है. मैग्नीशियम से भरपूर इस बीज को नियमित खाने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है और मोटापा भी कंट्रोल हो सकता है.
हड्डियों को मजबूती
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी यह बीज काफी फायदेमंद है. जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए भी सूरजमुखी के बीज का सेवन बहुत लाभकारी है. इसकी वह है कि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है.
इसे भी पढ़ें: Home Remedies For Glowing Skin: इन घरेलू उपायों में छिपा है दमकती त्वचा का राज
पाचन को करे दुरुस्त
सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. प्रतिदिन 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज का सेवन आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है.
कब्ज में राहत
फाइबर से भरपूर सूरजमुखी के बीज को डाइट में शामिल करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से काफी हद तक राहत मिल सकती है. अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो सूरजमुखी के बीज का सेवन करने से काफी हद तक आराम मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें: Yoga Tips: योग करने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, वरना पर जाएगा पछताना
इसे भी पढ़ें: Home Remedies for Heel Pain: मिनटों में छू-मंतर होगा एड़ी का दर्द, बस करना होगा ये उपाय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




