Green Beans ki Sabji Recipe: ऐसे बनाएं चटपटी और क्रंची हरे बीन्स की सब्जी, भूख से ज्यादा खाएंगे रोटियां
Published by : Rani Thakur Updated At : 20 Dec 2025 10:53 AM
मसालेदार और कुरकुरे हरे बीन्स की सब्जी (Image - Gemini)
Green Beans ki Sabji Recipe: बीन्स की सबजी एक तो खाने में लाजवाब होती है साथ ही इसे खाने से सेहत भी दुरुस्त रहती है. इसे आप चाहें तो लंच या फिर डिनर में भी ट्राई कर सकते हैं.
Green Beans ki Sabji Recipe: बाजार में हरी सब्जियों का दबदबा तो हमेशा ही रहता है. जहां तक हरे बीन्स की बात है तो यह भी हर सीजन में उपलब्ध होता है. इस सब्जी को आप चाहे तो लंच या फिर डिनर में भी परोस सकते हैं. इसे रोटी, पराठे और चावल के साथ भी खाया जा सकता है. वैसे तो इसे साइड रेसिपी माना जाता है लेकिन खाने में ये मौजूद रहने से सेहत की गारंटी है. हम आपको हरे बीन्स की सब्जी बनाने की ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसके बाद यह सब्जी घर में हर किसी को पसंद आएगी.
हरे बीन्स की सब्जी बनाने की सामग्री
- कटी हुई ग्रीन बीन्स – दो कप
- जीरा – आधा चम्मच
- नमक – एक चुटकी
- अमचूर पाउडर – एक चौथाई
- जीरा पाउडर – आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर – चौथाई चम्मच
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च – 2 साबुत
- ऑलिव ऑयल – एक बड़ा चम्मच
- पानी – एक चौथाई कप
इसे भी पढ़ें: Sem Ki Sabji Recipe: सर्दियों की थाली को बनाएं खास, ट्राई करें देसी स्टाइल सेम की सब्जी
हरे बीन्स की सब्जी बनाने की विधि
- हरे बीन्स की सब्जी बनाने के लिए आप पहले नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें.
- अब आप इसमें जीरा, सूखी-साबुत लाल मिर्च और प्याज डालकर भून लें.
- इसके बाद अब आप इसमें हल्दी, हरी मिर्च, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर को अच्छे से मिला लें.
- फिर अब आप इसमें नमक मिली हुई ताजी-कटी बीन्स डाल दें और इसे पानी डालकर ढक दें.
- इसे आप 10 से 15 मिनट तक ढककर पका लें.
- ध्यान रहे बीन्स को अगर क्रंची करना है तो आप इसे ज्यादा देर न पकाएं.
इसे भी पढ़ें: Patta Gobhi Ki Sukhi Sabji Recipe: रोज के खाने में क्या बनाएं? ट्राई करें पत्ता गोभी–शिमला मिर्च की झटपट सूखी सब्जी
इसे भी पढ़ें: Aloo Shalgam Sabji: लंच की थाली में सर्व करें स्वादिष्ट आलू-शलजम की सब्जी, जानें बनाने का तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










