Aloo Shalgam Sabji: लंच की थाली में सर्व करें स्वादिष्ट आलू-शलजम की सब्जी, जानें बनाने का तरीका

Updated:
विज्ञापन
Aloo Shalgam Sabji

Aloo Shalgam Sabji (AI Image)

Aloo Shalgam Sabji: लंच में टेस्टी सब्जी बनाने का मन है तो आलू-शलजम की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं आलू-शलजम की सब्जी बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Aloo Shalgam Sabji: लंच में आप भी कुछ खास सब्जी बनाना चाहते हैं तो आलू-शलजम की सब्जी को जरूर ट्राई करें. आलू और शलजम से बनी इस सब्जी का स्वाद लाजवाब होता है. लंच में इस सब्जी को आप रोटी, पराठे, पूरी या चावल-दाल के साथ सर्व कर सकते हैं. घर पर आसानी से बनने वाली आलू-शलजम की सब्जी का स्वाद बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है. 

आलू-शलजम की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • शलजम- 2-3
  • आलू- 2-3 
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लहसुन- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • हींग- चुटकी भर 
  • टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • तेल- 2 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)

आलू-शलजम की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • आलू-शलजम की सब्जी को तैयार करने के लिए आप शलजम और आलू को अच्छे से धो लें. आलू को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद आप शलजम को भी छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हींग, प्याज, अदरक और लहसुन डालकर भूनें. इसके बाद आप कटी हुई हरी मिर्च और टमाटर डाल दें. फिर आप लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिला लें. थोड़ी देर तक मसालों और टमाटर को पका लें. 
  • आलू और शलजम के टुकड़ों को डाल दें और अच्छे से मसाले के साथ मिक्स कर लें. इसे अच्छे से पका लें. इसके बाद आप इसमें पानी डालें और ढककर सब्जी को पका लें जब तक आलू और शलजम नरम न हो जाए. इसके बाद आप गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. ऊपर से आप धनिया की पत्ती को डाल दें. इस तरह से आप आलू-शलजम की सब्जी को तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola