ePaper

Skin Care Tips: अब सांवली स्किन को कहें अलविदा, अपनायें यह ट्रिक्स और पाएं दमकता चेहरा

Updated at : 01 Mar 2025 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
Skin Care Tips

Skin Care Tips

Skin Care Tips : आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे कुछ ही मिनटों में आप गोरा निखार पा सकते हैं.

विज्ञापन

Skin Care Tips: आजकल हर किसी को अपनी स्किन केयर की चिंता सताती है. बढ़ते प्रदूषण और अव्यवस्थित लाइफस्टाइल के कारण चेहरे की रंगत पर असर पड़ता है. प्रदूषण, सूरज की तेज किरणें और केमिकल प्रोडक्ट्स का सबसे ज्यादा असर हमारी त्वचा पर पड़ता है जिससे त्वचा की रंगत फीकी हो जाती है. इस समस्या का सबसे आसान समाधान है ब्लीच. बाजार में बिकने वाली ब्लीच से थोड़ी देर के लिए त्वचा में चमक तो आ सकती है लेकिन फिर कुछ दिनों चेहरा पहले जैसा ही हो जाता है. आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिससे कुछ ही मिनटों में आप गोरा निखार पा सकते हैं.

नींबू और शहद का मिश्रण

नींबू और शहद को बराबर मात्रा में मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को पानी से धो लें. फिर इस मिश्रण को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर सूखने दें. बाद में गुनगुने पानी से धो लें. कुछ ही समय में त्वचा की रंगत में निखार आ जाएगा. इस पैक को हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

Also read : Rose water skin care tips : चमकदार स्किन के लिए ट्राय करें ये ट्रिक्स और पाएं ग्लोइंग लुक

मसूर दाल का पैक


मसूर दालों को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर इसे बारीक पीस लें. आप इसमें थोड़ा कच्चा दूध भी मिला सकते हैं. इस पैक को चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. जब यह सूख जाए तो चेहरे को धो लें. इससे आपकी स्किन में बदलाव साफ दिखाई देगा.

दही और बेसन

आप दही में बेसन मिलाकर भी अपनी त्वचा की रंगत को निखार सकती हैं. यह एक बेहतरीन प्राकृतिक ब्लीच है. दो चम्मच दही में एक चम्मच बेसन अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फिर चेहरे पर लगा लें. इसके बाद जो निखार आएगा वह आपको हैरान कर देने वाला होगा.

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola