चाय के साथ कुछ क्रिस्पी खाने का मन है? ट्राई करें रणवीर बराड़ का ये पनीर कटलेट

Updated:
विज्ञापन

PC: पनीर कटलेट रेसिपी (Social Media)

Paneer Cutlet Recipe: शाम की चाय के लिए बनाएं शेफ रणवीर बराड़ स्टाइल क्रिस्पी पनीर कटलेट. मसालेदार पनीर और झटपट तड़का डिप के साथ जानें इसे बनाने की बेहद आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Paneer Cutlet Recipe: अगर शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी और क्रिस्पी खाने का मन हो, तो पनीर कटलेट एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने में बहुत ज्यादा झंझट भी नहीं होता. शेफ रणवीर बराड़ ने पनीर कटलेट की ऐसी रेसिपी शेयर की है, जिसमें मसाला फ्राइड पनीर को आलू और कुछ सब्जियों के साथ मिलाकर कटलेट तैयार किया जाता है. इसके बाद इसे कॉर्नस्टार्च के घोल और ब्रेड क्रम्ब्स में कोट करके क्रिस्पी होने तक फ्राई किया जाता है.आइए जानते है इसकी रेसिपी. 

विज्ञापन
PC: AI Generated
PC: AI Generated

Paneer Cutlet Recipe: पनीर कटलेट बनाने के लिए सामग्री

View on Instagram
  • 700 ग्राम पनीर
  • 5-6 उबले हुए आलू
  • 1 बड़ा गाजर
  • 2 प्याज
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 3-4 हरी मिर्च
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच देगी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ चम्मच काली मिर्च
  • 3-4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 बड़ा चम्मच सूजी
  • जरूरत के अनुसार कॉर्नस्टार्च
  • जरूरत के अनुसार ब्रेड क्रम्ब्स
  • पनीर फ्राई करने के लिए थोड़ा सा तेल
PC: Social Media
PC: Social Media

यह भी पढ़ें: कुणाल कपूर की स्टाइल में बनाएं मूंग दाल की सॉफ्ट इडली, नाश्ते के लिए है परफेक्ट

Paneer Cutlet Recipe: ऐसे तैयार करें क्रिस्पी पनीर कटलेट

1

सबसे पहले पनीर को स्लाइस में काट लें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह लगाएं.

2

अब पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और पनीर को हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई कर लें. इसे प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. इसी मसाला फ्राइड पनीर को बाद में कटलेट के मिश्रण में इस्तेमाल किया जाता है.

3

अब उसी पैन में थोड़ा तेल डालकर कद्दूकस किया हुआ प्याज डालें. इसे हल्का पारदर्शी होने तक भूनें. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटी हरी मिर्च और गाजर डालकर कुछ देर पकाएं.

4

 इसमें उबले और कद्दूकस किए हुए आलू, कटा हुआ धनिया और धनिये की बारीक कटी डंठल डालें. मसाला फ्राई किया हुआ पनीर भी कद्दूकस करके इसमें मिला दें.

5

आखिर में ब्रेड के छोटे टुकड़े, सूजी, नमक और काली मिर्च डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.

6

मिश्रण ठंडा होने के बाद हाथ में थोड़ा-सा मिश्रण लें और गोल या मनपसंद शेप में कटलेट बना लें. कोशिश करें कि सभी कटलेट लगभग एक ही आकार के हों, ताकि फ्राई करते समय वे बराबर पकें.

7

एक कटोरी में कॉर्नस्टार्च और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें. दूसरे प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स रखें. अब हर कटलेट को पहले कॉर्नस्टार्च के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छी तरह कोट कर लें.

8

पैन में तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर शैलो फ्राई करें. इन्हें पलट-पलटकर तब तक सेंकें, जब तक ऊपर से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.

9

तेज आंच पर फ्राई करने से बाहर की परत जल्दी ब्राउन हो सकती है, इसलिए मध्यम आंच रखना बेहतर रहेगा. तैयार कटलेट को प्लेट में निकालें और ऊपर से हरा धनिया डालें. इसे नींबू के टुकड़े और मनपसंद डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

साथ में बनाएं झटपट तड़का डिप

इसके लिए पैन में थोड़ा तेल गर्म करके राई, करी पत्ता, कटी हरी मिर्च और थोड़ी चिली फ्लेक्स डालें. इसमें टोमैटो केचप और थोड़ा पानी डालकर कुछ मिनट पकाएं, जब तक डिप हल्का गाढ़ा न हो जाए. यह मसालेदार डिप क्रिस्पी पनीर कटलेट के साथ काफी अच्छा लगता है.

अगली बार घर पर शाम की चाय के साथ कुछ स्पेशल बनाने का मन हो, तो यह क्रिस्पी पनीर कटलेट जरूर ट्राई कर सकती हैं. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकता है.

यह भी पढ़ें: बाजार से मिठाई लाने की जरूरत नहीं, घर पर झटपट बनाएं स्वादिष्ट कलाकंद


विज्ञापन
स्मिता दे

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Prep: 20 minute Cook: 25 minute

Ingredients

  • 700 ग्राम पनीर
  • 5-6 उबले हुए आलू
  • 1 बड़ा गाजर
  • 2 प्याज
  • 1 टुकड़ा अदरक
  • 3-4 हरी मिर्च
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच देगी लाल मिर्च
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ चम्मच काली मिर्च
  • 3-4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 बड़ा चम्मच सूजी
  • जरूरत के अनुसार कॉर्नस्टार्च
  • जरूरत के अनुसार ब्रेड क्रम्ब्स
  • पनीर फ्राई करने के लिए थोड़ा सा तेल

Instructions

  1. सबसे पहले पनीर को स्लाइस में काट लें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और धनिया पाउडर डालकर दोनों तरफ से अच्छी तरह लगाएं.
  2. अब पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और पनीर को हल्का सुनहरा होने तक शैलो फ्राई कर लें. इसे प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें. इसी मसाला फ्राइड पनीर को बाद में कटलेट के मिश्रण में इस्तेमाल किया जाता है.
  3. अब उसी पैन में थोड़ा तेल डालकर कद्दूकस किया हुआ प्याज डालें. इसे हल्का पारदर्शी होने तक भूनें. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटी हरी मिर्च और गाजर डालकर कुछ देर पकाएं.
  4. इसमें उबले और कद्दूकस किए हुए आलू, कटा हुआ धनिया और धनिये की बारीक कटी डंठल डालें. मसाला फ्राई किया हुआ पनीर भी कद्दूकस करके इसमें मिला दें.
  5. आखिर में ब्रेड के छोटे टुकड़े, सूजी, नमक और काली मिर्च डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें. मिश्रण को 2-3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
  6. मिश्रण ठंडा होने के बाद हाथ में थोड़ा-सा मिश्रण लें और गोल या मनपसंद शेप में कटलेट बना लें. कोशिश करें कि सभी कटलेट लगभग एक ही आकार के हों, ताकि फ्राई करते समय वे बराबर पकें.
  7. एक कटोरी में कॉर्नस्टार्च और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार करें. दूसरे प्लेट में ब्रेड क्रम्ब्स रखें. अब हर कटलेट को पहले कॉर्नस्टार्च के घोल में डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छी तरह कोट कर लें.
  8. पैन में तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर शैलो फ्राई करें. इन्हें पलट-पलटकर तब तक सेंकें, जब तक ऊपर से सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए.
  9. तेज आंच पर फ्राई करने से बाहर की परत जल्दी ब्राउन हो सकती है, इसलिए मध्यम आंच रखना बेहतर रहेगा. तैयार कटलेट को प्लेट में निकालें और ऊपर से हरा धनिया डालें. इसे नींबू के टुकड़े और मनपसंद डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें.