ePaper

Shri Ramayana Yatra: IRCTC कराएगी भगवान राम से जुड़े स्थलों की सैर, टिकट बुकिंग समेत पूरी डिटेल जानें

Updated at : 26 May 2022 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Shri Ramayana Yatra: IRCTC कराएगी भगवान राम से जुड़े स्थलों की सैर, टिकट बुकिंग समेत पूरी डिटेल जानें

Shri Ramayana Yatra:श्री रामायण यात्रा कुल 18 दिनों की होगी. टूरिस्ट ट्रेन द्वारा रामायण सर्किट पर दौरे के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है, यह यात्रा 21 जून को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी.

विज्ञापन

Shri Ramayana Yatra: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) तीर्थयात्रियों को भगवान राम के जीवन से जुड़े पवित्र स्थानों की सैर कराएगी. यह यात्रा 21 जून से एक विशेष पर्यटक ट्रेन के माध्यम से शुरू होगी. यह श्री रामायण यात्रा कुल 18 दिनों की होगी. टूरिस्ट ट्रेन द्वारा रामायण सर्किट पर दौरे के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है, यह यात्रा 21 जून को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी.

इस यात्रा के लिए खर्च करने होंगे 62,370 रुपये

ट्रेन की 18 दिन की इस यात्रा में लगभग 600 यात्रियों की क्षमता वाले 11 थर्ड एसी श्रेणी के कोच हैं. इस यात्रा के लिए एक यात्री को 62,370 रुपये खर्च करने होंगे. इस टूर पैकेज का उद्देश्य उन भक्तों के सपने का पूरा करना है जो भगवान राम से संबधित स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं. इस यात्रा में वह स्थल भी शामिल है जिसमें श्री राम ने अपनी पत्नी देवी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 साल के वनवास के दौरान पैर रखा था.

मार्ग (ROUTES)

ट्रेन स्वदेश दर्शन योजना के तहत पहचाने गए रामायण सर्किट पर चलेगी जिसमें अयोध्या, जनकपुर (नेपाल), सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी, रामेश्वरम, कांचीपुरम और भद्राचलम शामिल हैं. यह पहली बार है कि कोई पर्यटक ट्रेन भारत से नेपाल जाएगी और दो धार्मिक शहरों अयोध्या और जनकपुर को जोड़ेगी.

बोर्डिंग पॉइंट्स (BOARDING POINTS)

दिल्ली के अलावा अलीगढ़, टूंडला, कानपुर और लखनऊ बोर्डिंग पॉइंट हैं. टिकट की कीमत एक समान है, चाहे यात्री किसी भी स्टेशन से हो. इस यात्रा के दौरान भोजन, होटल में ठहरने और यात्रा के स्थानों पर गाइड सेवाएं शामिल होंगी. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन अपनी यात्रा के 18 वें दिन दिल्ली लौटेंगे, इस दौरान लगभग 8,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

देश के विभिन्न हिस्सों से हो रही बुकिंग

देश के विभिन्न हिस्सों से इस यात्रा के लिए बुकिंग की जा रही है. जिसमें 285 बुकिंग पहले ही की जा चुकी हैं, अधिकतम 61 बुकिंग महाराष्ट्र से और 55 बुकिंग उत्तर प्रदेश से हैं.

ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध

आईआरसीटीसी ने यात्रियों को ईएमआई ऑप्शन देने के लिए पेटीएम और रेजरपे पेमेंट गेटवे (Razorpay payment gateways) के साथ भी करार किया है. इसके अलावा, पहले 50 प्रतिशत यात्रियों को किराए में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. आईआरसीटीसी द्वारा दिया गया ईएमआई भुगतान ऑप्शन भी पहली बार है.

Also Read: Summer Holiday Destinations 2022: उत्तराखंड के गढ़वाल में लें गर्मी की छुट्टियों का मजा, जानें खासियत
आईआरसीटीसी पर टिकट कैसे बुक करें

स्टेप 1: irctc.co.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर लॉग इन विकल्प पर क्लिक करें.

स्टेप 3: लॉग इन करने के बाद आपको ‘बुक योर टिकट’ पेज पर जाना होगा.

स्टेप 4: यात्रा प्रारंभ करने और समाप्त करने का स्टेशन, बोर्डिंग और डेस्टिनेशन स्टेशन दर्ज करें.

स्टेप 5: अपनी यात्रा की तिथि और उस श्रेणी का चयन करें जिसमें आप यात्रा करना चाहते हैं.

स्टेप 6: जांचें कि आपकी पसंद की ट्रेन में सीट उपलब्ध है या नहीं.

स्टेप 7: यदि सीटें उपलब्ध हैं, तो अब बुक करें विकल्प पर क्लिक करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola