ePaper

Navratri Day 9 Bhog Idea: नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा में लगाएं हलवा-पूरी और चने का भोग, पाएं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Updated at : 30 Sep 2025 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
bhog

bhog

Navratri Day 9 Bhog Idea: इस दिन भक्त नौ कन्याओं को कंजक भी खिलते हैं. मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूरी और चना का भोग लगाया जाता है. ये भोग मां को बेहद प्रिय है. ऐसे मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करने से भक्तों के घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है.

विज्ञापन

Navratri Day 9 Bhog Idea: नवरात्रि के 9 वें दिन भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं. इस दिन पूजा अर्चना  के समय भक्त मां को उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं. जिसके बाद सभोग को सभी के बीच प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है. इस दिन भक्त नौ कन्याओं को कंजक भी खिलते हैं. मां सिद्धिदात्री को हलवा, पूरी और चना का भोग लगाया जाता है. ये भोग मां को बेहद प्रिय है. ऐसे मान्यता है कि मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना करने से भक्तों के घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि मां  का भोग कैसे बना सकते.

पूरी 

पूरी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पुरियां फूलती नहीं है. ऐसे में आप पूरी के लिए जब आटा लगाने के लिए जाएं तो इस बात का ध्यान रखे उसे बहुत ज्यादा सख्त या नरम नहीं रखना है. इसे हल्के हाथों से मिलते हुए एक नॉर्मल डो तैयार करके खिली हुई पुरियां बना सकते हैं. 

puri
Puri

सूखे चटपटे चने 

पूरी के साथ काले चने भी बनाएं जाते है. इसके लिए चने को रात में ही भिगो देना होगा तभी ये सही बनेगा. ये बच्चों को भी काफी पसंद होता है और बनाने में भी काफी आसानी होती है. इसे भोग में लगाने के बाद लोगों के बीच प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है. 

sukhe chane
Sukhe chane

सूजी हलवा 

सूजी का हलवा बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. इसे बनाने में सबसे बढ़िया होता है दूध का मिलाना क्योंकि दूध मिलाने से हलवे का स्वाद बढ़ जाता है. इसे भोग में लगाया जाता है और उसके बाद इसे प्रसाद के तौर पर बांटा जाता है. इसे पूरी और काले चने के साथ मां को भोग लगाया जाता है. 

hlwa
Hlwa

यह भी पढ़ें: Kanya Pujan Special Gifts: कन्या पूजन पर छोटी कन्याओं को इन खास उपहारों से करें प्रसन्न, जीवन में आएगी खुशहाली

यह भी पढ़ें: Durga Puja Special Beguni Recipe: बेगुनी के बिना अधूरी है दुर्गा पूजा की थाली, जानिए इस खास प्रसाद को बनाने की विधि  

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola