Durga Puja Special Beguni Recipe: बेगुनी के बिना अधूरी है दुर्गा पूजा की थाली, जानिए इस खास प्रसाद को बनाने की विधि

durga puja beguni recipe
Durga Puja Special Beguni Recipe: पूजा थाली का एक खास और यहां हिस्सा है बेगुनी, इस बंगाल में भोग की खिचुरी के साथ परोसा जाता है. कुरकुरी बेगुनी का स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है. इसे बनाना भी काफी आसान होता है.
Durga Puja Special Beguni Recipe: दुर्गा पूजा के खास मौके पर बंगाल में एक अलग से थाली तैयार की जाती है. इस पूजा की थाली में जितनी भी चीजें परोसी जाती है वो सभी बंगाली परंपरा से जुड़ी होती हैं. इसी थाली का एक खास और यहां हिस्सा है बेगुनी, इस बंगाल में भोग की खिचुरी के साथ परोसा जाता है. कुरकुरी बेगुनी का स्वाद हर किसी को बेहद पसंद आता है. इसे बनाना भी काफी आसान होता है. पतले बेसन और चावल के आटे के गहुओल में लिपटी हुई बेगुनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप घर पर बंगाल की स्पेशल बेगुनी बना सकते हैं.
बेगुनी बनाने के लिए सामग्री
- 1 बैंगन पतले टुकड़ों में कटे हुए
- 1 कप बेसन
- ½ चावल का आटा
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 बड़े चम्मच तेल
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच अजवाइन
- पानी जरूरत अनुसार

बेगुनी बनाने की विधि
बैटर करें तैयार
सबसे पहले बैटर तैयार करने के लिए बेसन और चावल को आटे में साथ में मिलाकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिलाएंगे.
बैंगन को करें तैयार
अब बैंगन को अच्छे से धो कर उसे लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लेंगे.
कढ़ाई करें तैयार
कड़ाई को गैस पर गर्म करके उसमें तेल डालेंगे और उसे गर्म करेंगे.

बेगुनी तलेंगे
अब कटे हुए बैंगन को घोल में अच्छे से लपेट कर तेल में डालेंगे. तेल डालते हुए ये ध्यान में रखना है कि हाथ भीगे हुए नहीं हो.
कुरकुरे तले
बेगुनी को तेल में दोनों तरफ से कुरकुरी करते हुए तल लेंगे.
सर्व करें
इसे तेल से निकाल कर अब पेपर पर रख कर तेल सूखने देंगे. इसके बाद इसे गरमा-गर्म परोसेंगे.
यह भी पढ़ें: Kanya Pujan Special Gifts: कन्या पूजन पर छोटी कन्याओं को इन खास उपहारों से करें प्रसन्न, जीवन में आएगी खुशहाली
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




