हाथों में दिखेगी सावन की झलक, देखकर सबलोग कहेंगे- वॉव, ट्राई करें ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 20 Jul 2025 7:00 PM
Pic Credit- Freepik
Sawan Mehndi Designs: सावन की शुरुआत हो चुकी है और इस पवित्र महीने में हाथों में मेहंदी रचाने की परंपरा भी जोर पकड़ रही है. इस लेख में हम आपको 2025 की लेटेस्ट और यूनिक मेहंदी डिजाइनों के बारे में बता रहे हैं, जैसे सावन झूला, मोर, शिव-पार्वती, फ्लोरल और रेगुलर डिजाइन्स, जो आपके हाथों को सावन की खूबसूरती से सजा देंगे.
Sawan Mehndi Designs: झारखंड में सावन की शुरुआत हो गयी है. हर दिन देश के प्रसिद्ध शिवालयों में जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है. धार्मिक रूप से भी यह महीना बेहद पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि सावन में भगवान शिव सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं और इसी महीने देवी पार्वती ने उन्हें अपने तप से पाया था. और जहां बात माता पार्वती की हो, वहां मेंहदी का जिक्र जरूरी हो जाता है. कहते हैं, उन्होंने शिव से विवाह के समय अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी और तभी से हर सावन में महिलाओं और लड़कियों के लिए मेहंदी लगाने परंपरा है. अगर आप भी इस सावन सोमवार कुछ नया, स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं तो 2025 की लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं. जिन्हें आप हाथों में रचाकर न सिर्फ ट्रडिशनल लुक पा सकती हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा सकती हैं.
सावन झूला मेहंदी डिजाइन
सावन और झूला दोनों का एक दूसरे से गहरा कनेक्शन है. इस बार अपने हाथों में वही वाइब लाएं. एक हाथ पर झूला झूलती कन्या का डिजाइन और दूसरे हाथ पर मोर की आकृति ट्राई करें. यह डिजाइन ना सिर्फ यूनिक लगेगी बल्कि सावन के मौसम में एकदम मेल खाएगी.
Also Read: Rakshabandhan Dress For Women: रक्षाबंधन के दिन दिखें सबसे खूबसूरत, पहनें ये लेटेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस

Pic Credit- Pinterest
मोर मेहंदी डिजाइन
मोर हमेशा से मेहंदी डिजाइनों में शाही और एलिगेंट लुक देता है. आप चाहे तो मोर को सिंपल बेल के साथ जोड़ें या फूलों से सजा दें. यह डिजाइन हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट है, खासतौर पर जब आप मिनिमल लुक चाहती हैं.

Pic Credit- Grok
शिव-पार्वती थीम मेहंदी
इस सावन, भगवान शिव और माता पार्वती की भक्ति को हाथों में उतारें. ट्राय करें शिव-पार्वती की झलक दिखाती मेहंदी डिजाइन – जिसमें त्रिशूल, डमरू और चंद्रमा के साथ कलात्मक आकृति हो. यह डिजाइन न केवल ट्रडिशनल है, बल्कि बेहद अर्थपूर्ण भी.

Pic Credit- Pinterest
फ्लोरल थीम मेहंदी
फूलों की डिजाइन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती और सावन में तो यह और भी खास लगती है. छोटे-बड़े फूलों की बेल, बीच में मंडला या गोल डिजाइन और उंगलियों पर डिटेलिंग क्लासी और टाइमलेस लुक.

Pic Credit- Pinterest
रेगुलर लेकिन रिच डिजाइन
अगर आप कुछ ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड नहीं चाहतीं, तो सिंपल रेगुलर डिजाइन ट्राई करें. इसमें आप कमल, गुलाब और बेल को मिलाकर मिनिमल स्टाइल में पूरी हथेली को कवर कर सकती हैं. लाइट ड्रेसिंग के साथ यह डिजाइन कमाल लगेगी.

Pic Credit- Pinterest
Also Read: Monsoon Lipstick Colors: बारिश में भी दिखें स्टाइलिश,जानें कौन सा रंग है आपके लिए बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










