ePaper

Monsoon Lipstick Colors: बारिश में भी दिखें स्टाइलिश,जानें कौन सा रंग है आपके लिए बेस्ट

Updated at : 19 Jul 2025 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
Lipstick Shades For Dusky Skin

Lipstick Shades For Dusky Skin

Monsoon Lipstick Colors: जानें कौन से लिपस्टिक कलर्स और मैट फार्मूला बारिश में भी देंगे आपको स्टाइलिश लुक. पाएं वॉटरप्रूफ, लॉन्ग-लास्टिंग शेड्स जो बारिश में भी नहीं फैलेंगे.

विज्ञापन

Monsoon Lipstick Colors: बारिश का मौसम आते ही नमी और उमस की वजह से मेकअप टिकाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसे में अगर आपकी लिपस्टिक जल्दी फैल जाए या हल्की हो जाती है तो लुक पूरा बिगड़ सकता है. लेकिन अब फिक्र करने की जरुरत नहीं है आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे लिपस्टिक कलर जो न सिर्फ बारिश में टिके रहेंगे बल्कि आपको देंगे एक स्टाइलिश और फ्रेश लुक. चाहे आपकी स्किन टोन गोरी हो या गेहुंआ यहां हर किसी के लिए है एक परफेक्ट शेड.

मॉनसून के लिए बेस्ट लिपस्टिक कलर्स

  • बेरी शेड्स : गहरे रंगों में प्लम, वाइन और रास्पबेरी जैसे शेड्स इस मौसम में बेहद खूबसूरत लगते हैं.ये चेहरे को इंस्टेंट ब्राइटनेस देते हैं और स्मज भी नहीं होते.
  • मॉव और म्यूटेड पिंक : अगर आप सटल और नैचुरल लुक पसंद करती हैं तो ये शेड्स परफेक्ट हैं. मॉव टोन न तो बहुत लाउड होता है और न ही बहुत हल्का बिल्कुल बैलेंस्ड रहता है.
  • ब्रिक रेड और बरगंडी : ये शेड्स आपको एक बोल्ड और क्लासी लुक देते हैं. मॉनसून की हल्की रोशनी में भी ये रंग चेहरे पर अलग ही चमक लाते हैं.
  • कोरल और पीच शेड्स : फ्रेश और यंग लुक चाहने वालों के लिए कोरल और पीच शेड्स सबसे बेहतर हैं. ये चेहरे को नमी वाले मौसम में भी फ्रेश बनाए रखते हैं.
  • 5. न्यूड ब्राउन : ऑफिस या डे-टाइम लुक के लिए न्यूड ब्राउन परफेक्ट है. ये शेड्स प्रोफेशनल भी लगते हैं और हर स्किन टोन पर सूट करते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • हमेशा लिप्स को प्राइम करें ताकि लिपस्टिक ज्यादा देर टिके.
  • वॉटरप्रूफ और ट्रांसफर-प्रूफ लिपस्टिक चुनें.
  • भारी ग्लॉसी लिपस्टिक से बचें क्योंकि वे बारिश में फैल सकती हैं.

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola