मुंह में जाते ही स्वाद की मस्ती में डूब जाएंगे, मात्र 20 मिनट में साबूदाना सैंडविच रेडी, जानें रेसिपी

प्लेट में पड़ा साबूदाना सैंडविच, Pic Credit- Meta AI
Sabudana Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं? सिर्फ 20 मिनट में घर पर बनाएं साबूदाना सैंडविच. यह नाश्ता हल्का, पचने में आसान और पेट को भरने के साथ-साथ दिनभर की एनर्जी भी देता है. जानें आसान रेसिपी और बनाएं दिन की शुरुआत मजेदार.
Sabudana Sandwich Recipe: सुबह-सुबह हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की ख्वाइस भला किसे नहीं होती है. क्योंकि अच्छे और टेस्टी खाने के साथ दिन की शुरुआत हो तो दिन बन जाता है. लेकिन हर रोज एक तरह का खाना लोगों को बोर कर देता है. अगर आप भी सुबह के वक्त एक ही तरह से बना खाना खाकर बोर हो गये हैं तो क्यों न कुछ नया ट्राई करें जो पेट और स्वाद दोनों में बेहतर हो. ऐसे में आपके लिए साबूदाना सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प है. साबूदाना न केवल एनर्जी देता है, बल्कि आसानी से पच भी जाता है.
साबूदाना सैंडविच के लिए जरूरी सामग्री
साबूदाना – ½ कप (भिगोया हुआ)
ब्रेड स्लाइस – 4
उबला आलू – 1 मीडियम साइज का, मैश किया हुआ
हरी मिर्च – 1, बारीक कटी हुई
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून, बारीक कटा हुआ
नींबू का रस – ½ टीस्पून
सेंधा नमक / नमक – स्वादानुसार
बटर या घी – 1-2 टीस्पून (ब्रेड सेकने के लिए)
Also Read: साग खाने में नखरे नहीं करेंगे बच्चे, 15 मिनट में बनाएं पालक चीज पराठा, घर वाले बाहर खाना छोड़ देंगे
साबूदाना सैंडविच बनाने की विधि
- साबूदाना को 3-4 घंटे या रातभर भिगो दें.
- उबाले और निथारे हुए साबूदाना में मैश किए आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक मिलाएं.
- ब्रेड स्लाइस पर थोड़ा बटर/घी लगाएं.
- साबूदाना मिश्रण को ब्रेड स्लाइस के बीच भरें और दूसरे स्लाइस से ढक दें.
- तवे पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें।
- अब गरमा-गरम साबूदाना सैंडविच हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें
क्यों है ये खास
साबूदाना सैंडविच न केवल पेट भरा महसूस कराता है, बल्कि एनर्जी भी देता है. यह ब्रेकफास्ट में एकदम उपयुक्त है और ऑफिस या स्कूल जाने वालों के लिए भी आसान ऑप्शन है.
विशेष टिप्स
- बच्चों के लिए हरी मिर्च कम डालें.
- व्रत के दिन सेंधा नमक का इस्तेमाल करें.
- सैंडविच को एयरटाइट कंटेनर में रखकर ऑफिस या स्कूल ले जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




