साग खाने में नखरे नहीं करेंगे बच्चे, 15 मिनट में बनाएं पालक चीज पराठा, घर वाले बाहर खाना छोड़ देंगे

प्लेट में रखा गरमा गरम पराठा, चटनी और दही Pic Credit- Chatgpt
Palak Cheese Paratha Recipe: क्या आप नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी विकल्प ढूंढ रहे हैं? आज घर पर 15 मिनट में बनने वाला पौष्टिक पालक-चीज पराठा ट्राई करें. यह खाने में बेहद स्वादिष्ट है. जानें आसान रेसिपी, सामग्री और बनाने का तरीका.
Palak Cheese Paratha Recipe: आजकल लोग नाश्ते में अक्सर कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना पसंद करते हैं. भला रोज रोज रोटी, सब्जी खाना किसे पसंद होता है. लेकिन घर पर लोगों के पास विकल्प बहुत बचता है. एक तो टाइम की कमी, ऊपर से बनाने की प्रक्रिया लंबी चौड़ी. अगर आप भी एक परफेक्ट हेल्दी खाने की तलाश कर रहे हैं तो पालक चीज पराठा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पौष्टिक से भरपूर भी है. जानिए इसे बनाने का आसान तरीका.
पालक चीज पराठा बनाने की जरूरी सामग्री
⦁ गेहूं का आटा- 2 कप
⦁ पालक (बारीक कटा हुआ) – 1 कप
⦁ चीज (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 कप
⦁ हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1
⦁ अदरक का पेस्ट – 1/2 छोटा चम्मच
⦁ नमक – स्वादानुसार
⦁ तेल/घी – सेंकने के लिए
पालक चीज पराठा बनाने का तरीका
- सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक डालकर गूंथ लें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- अब एक बाउल में बारीक कटा पालक, कद्दूकस किया हुआ चीज, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालकर मिक्स कर लें.
- आटे की लोई बेलें और उसमें पालक-चीज का मिश्रण भरकर पराठे का आकार दें.
- तवे पर तेल/घी डालकर पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें.
- गरमा-गरम पराठा दही, अचार या चटनी के साथ परोसें.
क्यों बेहतरीन विकल्प है पालक चीज पराठा
पालक-चीज पराठा नाश्ते के लिए इसलिए भी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है क्योंकि यह मात्र 15-20 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा. साथ ही इसे हम घर पर उपलब्ध सामग्री से ही आसानी तैयार कर सकते हैं. इसके लिए हमें बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही इसमें स्वाद और पोषण दोनों का अनोखा मेल है. पालक आयरन, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को ऊर्जा और मजबूती देता है. वहीं चीज दूध से बना होता है, जिससे हमें प्रोटीन और कैल्शियम दोनों मिलता है, जो हड्डियों और मसल्स के लिए फायदेमंद है. गेहूं के आटे से बना पराठा लंबे समय तक पेट भरा रखता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. खास बात यह है कि यह केवल 15 मिनट में आसानी से बन जाता है. यही वजह है कि पालक-चीज पराठा हेल्दी, टेस्टी और क्विक नाश्ते का परफेक्ट विकल्प है.
Also Read: Dahi Wale Aloo Recipe: बिना तेल के मिनटों में तैयार करें,क्रिस्पी और मसालेदार दही आलू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




