Paneer Stuffed Dosa Recipe: सिंपल डोसा को दें टेस्टी और हेल्दी ट्विस्ट, घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी पनीर स्टफ्ड डोसा

Updated:
विज्ञापन
paneer stuffed dosa

AI generated image

Paneer Stuffed Dosa: पनीर स्टफ्ड डोसा न केवल टेस्टी होता है बल्कि यह प्रोटीन और न्यूट्रिशन से भी लोडेड होता है. बच्चे हों या बड़े, सभी इसे बड़े चाव से खाएंगे. इसे आप ब्रेकफास्ट, ब्रंच या डिनर में भी बना सकते हैं.

विज्ञापन

Paneer Stuffed Dosa Recipe: अगर आप हर रोज एक जैसे नाश्ते से बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी के साथ-साथ टेस्टी भी खाना चाहते हैं, तो पनीर स्टफ्ड डोसा आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. साउथ इंडियन डोसा को तो हर कोई पसंद करता है, लेकिन जब इसमें फिलिंग के तौर पर प्रोटीन से भरपूर पनीर मिल जाए तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यह डिश न सिर्फ पेट भरने वाली है बल्कि न्यूट्रिशंस से भी भरपूर होती है. पनीर स्टफ्ड डोसा बच्चों को भी बहुत पसंद आता है और यह उनके लिए हेल्दी स्नैक या लंच बॉक्स के लिए एक पावरफुल ऑप्शन हो सकता है. तो आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी पनीर स्टफ्ड डोसा.

पनीर स्टफ्ड डोसा के लिए आवश्यक सामग्री

  • डोसा बैटर – 2 कप बजार से लिया हुआ या घर का बना
  • तेल – 2 से 3 चम्मच डोसा सेंकने के लिए
  • पनीर – 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – आधा कप बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – 2 चम्मच कटे हुए
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 2 चम्मच स्टफिंग बनाने के लिए

यह भी पढ़ें: Poha Appe Recipe: न मैदा और न ज्यादा तेल! सिर्फ पोहे और सूजी से बनाएं सुपर क्रिस्पी और सॉफ्ट अप्पे

यह भी पढ़ें: Suji Chocolate Pancake Recipe: पूरे दिन रहेगी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, सॉफ्ट और फ्लफी सूजी चॉकलेट पैनकेक के साथ करें दिन की शुरुआत

पनीर स्टफ्ड डोसा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें फिर इसमें प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें. अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें.
  • इसके बाद टमाटर और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर हल्का सा मिलाएं और गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर स्टफिंग तैयार कर लें.
  • अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का सा तेल लगाकर पोछ दें और एक करछी भर डोसा बैटर डालें और गोलाई में पतला फैलाएं. इसके बाद किनारों पर थोड़ा तेल डालें और डोसा को क्रिस्पी होने दें.
  • जब डोसा नीचे से गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए, तब उसके बीच में तैयार की हुई पनीर स्टफिंग भर दें. इसके बाद डोसे को फोल्ड कर हल्का सा दबाएं और 1 मिनट तक सेंकें.
  • अब आपका गरमा-गरम पनीर स्टफ्ड डोसा तैयार है. इसे नारियल चटनी, टमाटर चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola