मुंह में जाते ही होगा स्वाद का धमाका, 25 मिनट में तैयार होगा फिटनेस लवर्स का फेवरेट साबूदाना बर्गर

Updated:
विज्ञापन
Sabudana Burger

मेज पर रखा साबूदाना बर्गर, Pic Credit- Chatgpt

Sabudana Burger: साबूदाना बर्गर शाम के स्नैक्स का परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन है. यह स्वादिष्ट, हल्का और एनर्जेटिक है. सिर्फ 25 मिनट में घर पर बनाएं फिटनेस लवर्स का फेवरेट साबूदाना बर्गर.

विज्ञापन

Sabudana Burger: शाम को जब लोगों को हल्की भूख लगती है तो वे पकोड़े या समोसे की तरफ दौड़ पड़ते हैं. लेकिन हर रोज इसे खाना ठीक नहीं है. क्योंकि यह बोरिंग होने के साथ साथ अनहेल्दी भी है. अगर आप शाम के स्नैक्स में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो साबूदाना बर्गर आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. साबूदाना से बनने वाला यह बर्गर स्वादिष्ट तो है ही, साथ ही यह हल्का और एनर्जेटिक भी होता है. खासकर उपवास या हल्के खाने के समय यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

साबूदाना बर्गर के लिए जरूरी सामग्री

साबूदाना: 1 कप (4-5 घंटे भीगा हुआ)
उबले आलू: 2 मध्यम आकार के
हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक का पेस्ट: 1 टीस्पून
नमक: स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर: ½ टीस्पून
धनिया पत्ती: 2 टेबलस्पून (कटी हुई)
मूंगफली का पाउडर: 2 टेबलस्पून
मक्खन या घी: 1 टेबलस्पून (पैटी सेंकने के लिए)
बर्गर बन: 2-3
सलाद पत्ते, टमाटर और खीरे के स्लाइस: जरूरत अनुसार
हरी चटनी और दही सॉस: स्वाद अनुसार

Also Read: स्वाद एकदम झकास, ट्राई करें बिना तेल वाली साबूदाना पूड़ी, 25 मिनट में बनकर हो जाएगा रेडी

साबूदाना बर्गर बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले भींगे हुए साबूदाना को उबले आलू, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, मूंगफली पाउडर, नमक, काली मिर्च और धनिया पत्ती के साथ अच्छे से मिला लें.
  2. अब इस मिश्रण को पैटी (कटलेट) का आकार देकर मध्यम आंच पर नॉन-स्टिक तवे पर हल्का मक्खन या घी डालकर सेंक लें.
  3. जब पैटी दोनों तरफ से सुनहरी और क्रिस्पी हो जाए, तब बर्गर बन को बीच से काटकर हल्का सेंक लें.
  4. बन के अंदर सबसे पहले हरी चटनी या दही सॉस लगाएं, फिर सलाद पत्ता, टमाटर और खीरे के स्लाइस रखें.
  5. इसके ऊपर तैयार साबूदाना पैटी रखें और चाहें तो ऊपर से फिर सॉस डाल लें
  6. अब इसे सर्व करें.

जरूरी टिप्स

  • आप चाहें तो चीज स्लाइस भी डाल सकते हैं, इससे बर्गर और भी टेस्टी लगेगा.
  • अगर आप इसे व्रत में बना रहे हैं तो इसमें सिर्फ सेंधा नमक और व्रत वाली चटनी का इस्तेमाल करें.

Also Read: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola