स्वाद एकदम झकास, ट्राई करें बिना तेल वाली साबूदाना पूड़ी, 25 मिनट में बनकर हो जाएगा रेडी

Updated at : 21 Aug 2025 4:06 PM (IST)
विज्ञापन
Oil-free Sabudana Puri

प्लेट में चटनी के साथ रखी बिना तेल वाली साबूदाना पूड़ी, Pic Credit- Chatgpt

Oil-free Sabudana Puri: बिना तेल वाली साबूदाना पूड़ी नाश्ते का परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और स्वाद में भी यह पारंपरिक पूड़ी से बिल्कुल कम नहीं. जानें बिना तेल के साबूदाना पूड़ी बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Oil-free Sabudana Puri: नाश्ते में हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प तलाश रहे हैं? तो आपके लिए है बिना तेल वाली साबूदाना पूड़ी एक परफेक्ट विकल्प है. पारंपरिक साबूदाना पूड़ी अक्सर तेल में तली जाती है, लेकिन अब आप इसे घर पर बिना तेल के भी तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद भी ऐसा है कि आप तेल वाली कचोड़ी पूड़ी खाना भूल जाएंगे. खास बात ये हैं कि इसे आप मात्र 25-30 मिनट के अंदर आसानी से बना सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे घर पर आप बिना तेल वाली साबूदाना पूड़ी खा सकते हैं.

बिना तेल वाली साबूदाना पूड़ी खाने की जरूरी सामग्री

साबूदाना: 1 कप
उबला हुआ आलू: 1 मीडियम साइज का
हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
नमक: स्वाद अनुसार
धनिया पत्ती: 1 टेबलस्पून (कटी हुई)
जीरा पाउडर: ½ टीस्पून
सूजी या गेहूं का आटा: जरूरत अनुसार (गूंधने के लिए)

Also Read: Sabudana Manchurian Recipe: व्रत हो या फिर बच्चों के लिए इवनिंग स्नैक, घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी एंड सॉफ्ट साबूदाना मंचूरियन

बिना तेल वाली साबूदाना पूड़ी बनाने की विधि

  1. साबूदाना की पूड़ी बनाने के लिए आपको इसकी तैयारी रात में ही करके रखनी होगी. अगर वह भी नहीं कर पा रहे हैं तो सुबह जल्दी उठकर 4-5 घंटे पहले इसे भींगो कर रख दें. इसके बाद बनाने से पहले पानी को पूरी तरह से सोख लें.
  2. इसके बाद आलू को उबलने के लिए चढ़ा दें फिर उबले आलू को मैश करके इसमें हरी मिर्च, नमक, धनिया पत्ती और जीरा पाउडर मिलाएं.
  3. अब भिंगोया हुआ साबूदाना मिलाकर आटा गूंथ लें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा सूजी या आटा मिलाकर नर्म आटा तैयार करें.
  4. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर बेलन से गोल आकार में बेलें.
  5. फिर बिना तेल वाले नॉन-स्टिक तवे या ओवन में दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेंकें.

Also Read: Mix Veg Hung Curd Sandwich Recipe: ब्रेकफास्ट ऐसा जिसे खाकर बच्चे खुशी-खुशी जाएंगे स्कूल, सिर्फ 10 मिनट में बनाएं मिक्स वेज हंग कर्ड सैंडविच

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola