1954 बैच के दोस्तों के Reunion में दिखी जिंदादिली, इस गाने पर लगाए दादी ने ठुमके, Video Viral

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Viral Video of Reunion of 1954 Batch: 1954 बैच के छात्रों की उनके स्कूल स्कूल रीयूनियन में 'जीना इसी का नाम है' गाने पर पर डांस करने की एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में कुछ बुजुर्ग (Class 10th friends 1954 batch dance video) लोग डांस करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

Viral Video of Reunion of 1954 Batch: इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 1954 बैच के छात्रों की उनके स्कूल रीयूनियन में ‘जीना इसी का नाम है’ गाने पर लोग थिरकते दिख रहे हैं. इस वायरल वीडियो में 69 साल बाद अपने स्कूल के दोस्तों से मिलने के बाद इन रिटायर्ड लोगों में जवानी इस कदर फूट रही कि पूछिए मत.

जानें क्या है वायरल वीडियो में

ट्विटर अकाउंट @Mumbaikhabar9 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो पुणे का है. वीडियो में कुछ बुजुर्ग (Class 10th friends 1954 batch dance video) लोग डांस करते दिख रहे हैं. दरअसल, ये 1954 में दसवीं पास किए छात्र-छात्राओं का रीयूनियन है. उनके बीच एक बुजुर्ग महिला है जो साड़ी पहने है और सिर पर हैट लगाए है. उसके साथ कुछ और बुजुर्ग औरतें और एक बुजुर्ग शख्स गाने पर डांस कर रहा है. करीब 70 साल बाद हुए इस समारोह में जब सारे दोस्त साथ में मिले तो उनके बीच बेहद खुशी का पल देखने मिला. सब एक साथ मिलकर नाचने गाने लगे.

क्या खास है वीडियो में

क्लिप में, कुछ बुजुर्ग पुरुषों और महिलाओं को मशहूर राज कपूर के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है. उनके पीछे कुछ महिलाओं को ट्रैक गाते हुए देखा जा सकता है. यह रीयूनियन कक्षा 10 के छात्रों के 1954 बैच का है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 26 लाख लोगों ने देखा और 4 हजार लोगों ने लाइक किया है.जबकि हजारों लोगों ने कमेंट कर इस दोस्ती की मिशाल दी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola