लंच बॉक्स के लिए ट्राई करें ये आसान और क्विक रेसिपी आइडियाज

Updated:
विज्ञापन
Quick And Easy Tiffin Ideas

टिफिन रेसिपी आइडियाज (AI Image)

Quick And Easy Tiffin Ideas: अगर आप भी ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो जल्दी से बन जाए और टिफिन में ले जाने के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए जानते हैं कुछ झटपट और आसानी से बनने वाली रेसिपी आइडियाज.

विज्ञापन

Quick And Easy Tiffin Ideas: सुबह की भागदौड़ में नाश्ता या टिफिन तैयार करना अक्सर एक मुश्किल भरा काम बन जाता है. कई बार तो यही समझ नहीं आता है कि बनाया क्या जाए? चाहे आप ऑफिस जाते हों, कॉलेज में हों या घर में बच्चों के लिए कुछ झटपट बनाना चाहते हों ऐसे में जल्दी बनने वाले टिफिन आइडियाज बहुत काम आते हैं. आइए जानते हैं 4 ऐसे टिफिन आइडियाज. 

चीज टोस्ट बनाएं

आप झटपट से चीज टोस्ट बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाएं. इसके ऊपर आप कद्दूकस किया चीज, चिली फ्लेक्स और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. तवे पर डालकर सेंक लें जब तक चीज मेल्ट न हो जाए. 

पैनकेक बनाएं

आप टिफिन में पैनकेक बना सकते हैं. इसे तैयार करने के लिए आप मैदा, दूध, अंडा, चीनी और बेकिंग पाउडर को मिला लें. सभी सामग्री मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. तवे को गरम करें और थोड़ा तेल या बटर लगाकर घोल डालें. दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें. 

पनीर भुर्जी और रोटी बनाएं

आप पनीर भुर्जी भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप कड़ाही में तेल डालें, जीरा और प्याज भूनें. फिर टमाटर, नमक और मसाले को भूनें. पनीर को कद्दूकस करके डाल दें. थोड़ी देर पका लें. इसे आप रोटी या पराठे के साथ टिफिन में दें. 

उपमा बनाएं

सुबह में जल्दी से आप उपमा भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप सूजी को हल्का भूनें. इसे बाहर निकाल लें. कड़ाही में तेल डालें, राई, हरी मिर्च, अदरक और प्याज डालकर पका लें. पानी डालें, उबाल आने पर भुनी हुई सूजी धीरे-धीरे मिला लें. नमक और हरा धनिया डालें. आप चाहें तो उपमा में अपनी पसंदीदा सब्जियां भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: आप भी करो ट्राई, शेफ कुणाल कपूर स्टाइल धनिया चटनी वाले आलू 



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola