Sabudana Smoothie Recipe: न समय की बर्बादी और न महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, घर बैठे मिनटों में बनाएं क्रीमी और डिलीशियस साबूदाना स्मूदी

Updated:
विज्ञापन
sabudana smoothie recipe

AI generated image

Sabudana Smoothie Recipe: साबूदाना स्मूदी एक अनोखी और हेल्दी ड्रिंक है, जो न केवल व्रत में बल्कि रोजाना भी एनर्जी ड्रिंक के तौर पर ली जा सकती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह झटपट बन जाती है और स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि बच्चों को भी जरूर पसंद आएगी.

विज्ञापन

Sabudana Smoothie Recipe: साबूदाना का नाम सुनते ही अक्सर हमें व्रत-उपवास में बनाये जाने वाली डिशेज याद आती हैं, जैसे साबूदाना खिचड़ी, वडा या खीर. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि साबूदाना से एक हेल्दी और टेस्टी स्मूदी भी बनाई जा सकती है? जी हां, साबूदाना स्मूदी एक ऐसा ड्रिंक है जो न केवल टेस्टी होता है, बल्कि एनर्जी से भरपूर भी होता है. यह स्मूदी आपके शरीर को ठंडक देती है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगने देती. इसमें कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते है जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हैं. तो आइए जानते हैं साबूदाना स्मूदी बनाने की आसान रेसिपी.

साबूदाना स्मूदी के लिए आवश्यक सामग्री

  • साबूदाना – आधा कप
  • दूध – 2 कप
  • दही – आधा कप
  • शहद – 2 बड़े चम्मच या आप स्वादानुसार चीनी भी डाल सकते हैं
  • केला – 1 कटे हुए टुकड़ों में
  • इलायची पाउडर – एक चौथाई छोटा चम्मच
  • बादाम/काजू – 6 से 7 गार्निश करने के लिए
  • बर्फ के टुकड़े – 4 से 5

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

यह भी पढ़ें: Dry Fruit Sabudana Custard: व्रत हो या फिर हो हाउस पार्टी, हर मौके पर मिठास घोल देगी यूनिक और हेल्दी ड्राई फ्रूट साबूदाना कस्टर्ड की यह रेसिपी

साबूदाना स्मूदी बनाने की विधि

  • सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और जब साबूदाना फूल जाए तो उसे छानकर अलग रख लें. अब एक पैन में पानी डालकर उसमें साबूदाना उबाल लें और जब यह ट्रांसपेरेंट और नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें.
  • इसके बाद मिक्सर जार में पके हुए साबूदाना, दूध, दही और केला डालें और इसमें शहद और इलायची पाउडर भी डाल दें. इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें ताकि स्मूदी एकदम स्मूद और क्रीमी बन जाए.
  • अंत में एक बड़े ग्लास में बर्फ के टुकड़े डालें और उस पर स्मूदी डालें और ऊपर से बारीक कटे बादाम और काजू से गार्निश करें.

यह भी पढ़ें: Mix Dal Dosa Recipe: किचन में मौजूद दालों से बनाएं टेस्टी और न्यूट्रिशियस मिक्स दाल डोसा, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट चॉइस

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola