ePaper

Mix Dal Dosa Recipe: किचन में मौजूद दालों से बनाएं टेस्टी और न्यूट्रिशियस मिक्स दाल डोसा, डिनर और ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट चॉइस

Updated at : 01 Sep 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
mix dal dosa recipe

AI generated image

Mix Dal Dosa Recipe: मिक्स दाल डोसा न केवल स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपी है, बल्कि यह हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है. अगर आप भी हेल्दी और डिफरेंट डिनर की तलाश में हैं, तो आज ही मिक्स दाल डोसा जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Mix Dal Dosa Recipe: अगर आप हेल्दी और स्वादिष्ट डिनर की तलाश में हैं तो मिक्स दाल डोसा आपके लिए एक जबरदस्त ऑप्शन है. यह डोसा ट्रेडिशनल डोसे से थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें सिर्फ चावल और उड़द दाल ही नहीं, बल्कि मूंग दाल, मसूर दाल और चना दाल का भी इस्तेमाल किया जाता है. इन दालों के मेल से यह न सिर्फ ज्यादा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर बनता है बल्कि इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब होता है. खास बात यह है कि इसे बनाना आसान है और इसे आप डिनर, ब्रेकफास्ट या लंच, किसी भी समय एन्जॉय कर सकते हैं. इस डोसा को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी. सामग्री भी आपके किचन में आसानी से मिल जाएगी. तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

मिक्स दाल डोसा के लिए जरूरी सामग्री

  • उड़द दाल – आधा कप
  • मूंग दाल – आधा कप
  • मसूर दाल – आधा कप
  • चना दाल – एक चौथाई कप
  • चावल – आधा कप
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत अनुसार

यह भी पढ़ें: Sabudana Makhana Snacks: न लगेगी मेहनत और न पड़ेगी ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत, व्रत और शाम की चाय के लिए मिनटों में बनाएं साबूदाना मखाना स्नैक्स

यह भी पढ़ें: Sabudana Cutlet Sandwich Recipe: बच्चों की फेवरेट सैंडविच को मिला नया क्रिस्पी ट्विस्ट, मिनटों में आसानी से बनाएं टेस्टी साबूदाना कटलेट सैंडविच

मिक्स दाल डोसा बनाने की विधि

  • सबसे पहले उड़द, मूंग, मसूर, चना दाल और चावल को अच्छे से धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें. समय पूरा होने पर इनको मिक्सर में डालकर अदरक और हरी मिर्च के साथ पीस लें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला.
  • अब बैटर को किसी बर्तन में डालकर कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि हल्का सा खमीर उठ सके. इस्तेमाल से पहले बैटर में नमक और जीरा डालकर अच्छे से मिला लें.
  • अब नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगा लें. इसके बाद तवे पर एक करछी भर बैटर डालें और गोलाकार में पतला फैलाएं. किनारों पर हल्का तेल डालें और धीमी आंच पर इसे क्रिस्पी होने दें.
  • जब डोसा गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए तो इसे पलटें नहीं, सिर्फ मोड़कर प्लेट में निकाल लें और इसी तरह सारे डोसे तैयार कर लें.
  • मिक्स दाल डोसा को आप नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Dry Fruit Sabudana Custard: व्रत हो या फिर हो हाउस पार्टी, हर मौके पर मिठास घोल देगी यूनिक और हेल्दी ड्राई फ्रूट साबूदाना कस्टर्ड की यह रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola