Ragi Upma Recipe: दिनभर नहीं महसूस होगी थकान और कमजोरी! 10 मिनट में तैयार करें न्यूट्रिशियस और हेल्दी रागी उपमा

AI generated image
Ragi Upma Recipe: रागी उपमा सिर्फ एक ब्रेकफास्ट नहीं बल्कि हेल्थ और टेस्ट का ऐसा कॉम्बिनेशन है जिसे हर उम्र के लोग पसंद कर सकते हैं. सुबह के ब्रेकफास्ट या शाम के हल्के स्नैक के तौर पर इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें मौजूद न्यूट्रिशन आपके दिनभर की थकान मिटाने के साथ आपको एनर्जी से भर देता है.
Ragi Upma Recipe: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी और न्यूट्रिशियस ब्रेकफास्ट की तलाश हर किसी को रहती है. अगर आप सुबह कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो हल्का भी हो, टेस्टी भी हो और आपके शरीर को भरपूर एनर्जी भी दे, तो रागी उपमा आपके लिए परफेक्ट डिश है. रागी, जिसे फिंगर मिलेट भी कहा जाता है, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है. यह न सिर्फ बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है बल्कि डायबिटीज और दिल की बीमारियों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाना आसान है और इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे और भी न्यूट्रिशियस बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं हेल्दी और स्वादिष्ट रागी उपमा बनाने की आसान रेसिपी.
रागी उपमा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- रागी आटा – 1 कप
- प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च – 2 कटी हुई
- अदरक – 1 इंच कसा हुआ
- करी पत्ते – 7 से 8
- राई – 1 छोटा चम्मच
- उड़द दाल – 1 छोटा चम्मच
- चना दाल – 1 छोटा चम्मच
- गाजर – आधा कप बारीक कटी हुई
- मटर – आधा कप
- तेल – 2 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – लगभग 2 कप
- हरा धनिया – सजाने के लिए
रागी उपमा बनाने की विधि
- सबसे पहले कढ़ाही में थोड़ा सा रागी आटा डालकर धीमी आंच पर हल्का सा भून लें. ऐसा करने से इसका कच्चापन निकल जाएगा और उपमा में अच्छा फ्लेवर आएगा. इसके बाद इसे अलग निकालकर रख लें.
- अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें और इसमें राई, करी पत्ते, उड़द दाल और चना दाल डालकर भूनें. जब ये गोल्डन रंग के होने लगें तो अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का गोल्डन होने तक भूनें.
- इसके बाद इसमें गाजर, मटर और टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. इन सब्जियों से उपमा न केवल टेस्टी बनता है बल्कि और भी हेल्दी हो जाता है.
- इसके बाद कढ़ाही में लगभग 2 कप पानी डालें और नमक मिलाएं. जब पानी उबलने लगे तो इसमें धीरे-धीरे भुना हुआ रागी आटा डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न पड़ें.
- अब आंच को धीमा कर दें और ढककर 5 से 7 मिनट तक पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें. जब उपमा थिक और स्मूद हो जाए तो गैस बंद कर दें.
- तैयार उपमा को हरे धनिए से गार्निश करें और गर्मागर्म नारियल चटनी या सांभर के साथ सर्व करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










