सर्दियों के जैकेट ऐसे करें साफ, दिखेगा नया जैसा

जैकेट धोते हुए (AI IMAGE)
Jacket Washing Tips: सर्दियों में जैकेट तो हम निकाल लेते हैं, लेकिन जब बात आए इसे रखने की तो इसके लिए हमें इसे धोते समय ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. आइए बताते हैं आपको जैकेट धोने का सही तरीका.
Jacket Washing Tips: सर्दियों का मौसम आते ही हम अपने गर्म और आरामदायक जैकेट्स निकालते हैं. ऐसे में लंबे समय तक पहनने के बाद गर्मी का मौसम आते ही इसे हम रखने लगते हैं. जैकेट रखने से पहले इसे धोते समय सही तरीके का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है. आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं सर्दियों के जैकेट धोने के कुछ टिप्स, जिससे आप लंबे समय तक के लिए जैकेट को नया जैसा रख सकते हैं.
धुलाई से पहले चैन-बटन बंद करें और लेबल चेक करें
जैकेट की चैन, बटन और बेल्ट को बंद कर दें. इससे जैकेट का शेप और सिलाई ठीक रहता है और जैकेट फटने से बचता है. जैकेट साफ करने से पहले आप जैकेट पर लगे लेबल को ध्यान से पढ़ें. कई जैकेट्स सिर्फ ड्राई क्लीन के लिए होते हैं और कुछ वाशिंग वॉशिंग मशीन में धोने जैसे. लेबल पर दिए गए रूल को जरूर पड़ें.
सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें
हल्के और माइल्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना जरूरी होता है. कभी भी ब्लीच का इस्तेमाल न करें, ये कपड़े के रंग को खराब कर देता है जिससे जैकेट पुराना जैसा दिखने लगता है.
धोने का तरीका
अगर आप जैकेट हाथ से धो रहे हैं तो आप हमेशा ठंडे या हल्के गुनगुने पानी में धोएं. इसके बाद धीरे-धीरे दबाकर या हल्के हाथ से घुमाकर साफ करें. इसके बाद अगर आप मशीन से जैकेट धो रहे हैं तो आप लेबल पर लिखा हुआ मोड यूज करें. इसके लिए आप ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. धोने के बाद आप जैकेट को धूप में न सुखाएं, इसे हवादार और छायादार जगह पर फैलाकर सुखाएं.
जरूरी टिप्स का ध्यान रखें
- जैकेट पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें.
- जैकेट लंबे समय तक ठीक रखने के लिए आप हमेशा कपड़े वाले कवर का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




