ePaper

इस शानदार रेसिपी से लें शाही अवधी चिकन कोरमा का आनंद

Updated at : 21 Feb 2026 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
Awadhi Chicken Korma Easy Recipe In Hindi    

अवधी चिकन कोरमा रेसिपी (Image-Gemini)

Awadhi Chicken Korma: रूटीन चिकन को साइड करके आप एक बार अवधी चिकन कोरमा को ट्राई करके देखें. इस टेस्टी डिश को बनाने की रेसिपी हम आपको यहां बताते हैं.

विज्ञापन

Awadhi Chicken Korma: रोजाना एक तरह की चीजें खाकर मन उब जाता है और नया कुछ खाने का दिल करता है. अगर आपको घर बैठे अवध की फेमस डिश अवधी चिकन कोरमा का आनंद मिल जाए तो फिर कहना ही क्या है. इस शाही डिश की डिमांड इतनी ज्यादा हो जाएगी कि घर के सदस्य हर स्पेशल मौके पर इसे बनाने की जिद करेंगे. जी हां, इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. इसे आप बहुत आसानी से बना सकते हैं. इसे बनाने की आसान वाली रेसिपी भी हम आपको बताते हैं.

अवधी चिकन कोरमा बनाने की सामग्री

  • 500 ग्राम चिकन
  • 4-5 बड़े चम्मच घी
  • 3-4 प्याज
  • 12-15 काजू
  • 1 कप दही
  • 2 हरीमिर्च
  • 2 तेजपत्ता
  • 3-4 लौंग
  • 1 जावित्री
  • 1 स्टारफुल
  • 1 दालचिनी की स्टिक
  • 1-2 हरी इलायची
  • 2 बड़े चम्मच खसखस
  • 8-10 कालीमिर्च
  • 1 बडे चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच धनियां पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच रोज़ वाटर
  • 1 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
  • 1/4 छोटाचम्मच दालचीनी पाउडर
  • 1/4 कप फ्रेश क्रीम
  • स्वादानुसार नमक

अवधी चिकन कोरमा बनाने की विधि

  • अवधी चिकन कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो लें.
  • अब आप प्याज को स्लाइस में काट लें.
  • इसके बाद आप एक कड़ाही में तेल गरम करके प्याज की सलाइस को सुनहरा होने तक तल लें.
  • अब इसे प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें और फिर मिक्सर में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें.
  • फिर आप एक पैन में पानी डाल कर काजू को 5-7 मिनट तक उबाल लें और फिर इसे खसखस के साथ पीस कर काजू का पेस्ट बनाकर अलग रख दें.
  • इसके बाद आप एक हांडी या कड़ाही में घी गर्म करके फिर उसमे दालचीनी, तेजपत्ते, जावित्री, कालीमिर्च, इलाइची और स्टारफुल डाल कर कुछ सेकेंड भुनें.

यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं चिकन तकटक, बार-बार खाने का करेगा दिल

  • फिर आप चिकन डाल कर 1-2 मिनट तक भुने और फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर 4-5 मिनट भुन लें.
  • अब आप एक बाउल में दही लेकर उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और भुना हुआ जीरा पाउडर डाल कर मिक्स कर लें.
  • अब आप इस दही के पेस्ट को चिकन में डालकर 4-5 मिनट तक भूनें.
  • इसके बाद चिकन में तले हुए प्याज का पेस्ट डालकर चलाएं और फिर काजू का पेस्ट डाल कर भून लें.
  • अब आप कटी हरी मिर्च, नमक और रोज वाटर डाल कर मिक्स करें और फिर 10 मिनट ढककर पका लें.
  • फिर थोड़ा पानी डाल कर 10 मिनट पकाएं.
  • फिर इसमें इलायची पाउडर, दालचीनी पाउडर डाल कर 2 मिनट पकने दें.
  • अब आप फ्रेश क्रीम ओर कटा हरा धनिया डाल कर गैस बंद करें.  
  • अब आप इस अवधी स्टाइल चिकन कोरमा को रोटी-पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Andhra Style Chicken Kadhi: खाने का बढ़ाना है स्वाद तो ट्राई करें आंध्रा स्टाइल चिकन कढ़ी

यह भी पढ़ें: Schezwan Chicken Recipe: घर पर बनाएं स्वाद में बेस्ट शेजवान चिकन, हर कोई करेगा तारीफ  

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola