घर पर ऐसे बनाएं चिकन तकटक, बार-बार खाने का करेगा दिल

Updated:
विज्ञापन

चिकन तकटक रेसिपी (Image-Gemini)

Chicken Takatak Recipe: खाने में कुछ नया ट्राई करने के लिए आप एक बार चिकन तकटक का स्वाद जरूर चखें. यहां आपको हम इसकी बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Chicken Takatak Recipe: अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो चिकन से बने कई तरह के डिश आपने खाए होंगे. लेकिन क्या कभी चिकन तकटक को आपने ट्राई किया है? यह डिश खाने में बहुत ही लजीज होती है. इसकी स्वाद एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का दिल करता है. खुशबूदार इस डिश को बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है. झटपट बनने वाली यह रेसिपी रोटी, पराठा, पूरी और चावल के साथ खाया जा सकता है. किसी विशेष अवसर के लिए भी यह डिश बहुत बढ़िया विकल्प है. आइए अब आपको इसकी फटाफट बनने वाली रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

चिकन तकटक बनाने की सामग्री

  • 250 ग्राम छोटे चिकन के टुकड़े
  • 4 बड़े चम्मच तेल
  • 1/4 कप कटा हुआ प्याज
  • 7 लहसुन की कलियाँ
  • 1 इंच अदरक (बारीक कटा हुआ)
  • 3 हरी मिर्च
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच हरा धनिया
  • 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा टमाटर
  • 1/2 बड़ा चम्मच पुदीने की पत्तियां

यह भी पढ़ें: Andhra Style Chicken Kadhi: खाने का बढ़ाना है स्वाद तो ट्राई करें आंध्रा स्टाइल चिकन कढ़ी

चिकन तकटक बनाने की विधि

  • चिकन तकटक बनाने के लिए पहले आप एक कड़ाही में तेल गरम कर लें.
  • फिर उसमें कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक और एक बारीक कटी हरी मिर्च डालकर फ्राई कर लें.
  • इसके बाद इसमें सभी सूखे मसाले भी डाल दें.
  • कुछ मिनटों तक भूनने के बाद इसमें आप कटे हुए टमाटर डाल दें.
  • टमाटर के गलने तक आप इसे धीमी आंच पर पकाते रहें.
  • फिर इसमें चिकन के टुकड़े डालकर और चिकन को तोड़ने के लिए नुकीले, चपटे स्पैटुला से इसे लगातार चलाते रहें.
  • अब आप इसमें हरा धनिया और हरी मिर्च डाल कर ढक दें.
  • चिकन पक जाने के बाद गैस बंद कर दें.
  • इसे आप पुदीने की पत्तियों और अदरक के महीन टुकड़ों से सजा कर पराठा, तंदूरी रोटी या फिर चावल के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Roasted Chicken Recipe: क्रिसमस पार्टी का मजा बढ़ाएंगे सुपर टेस्टी रोस्टेड चिकन

यह भी पढ़ें: Schezwan Chicken Recipe: घर पर बनाएं स्वाद में बेस्ट शेजवान चिकन, हर कोई करेगा तारीफ  

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola