जींस में डिफरेंट लुक पाने के लिए ट्राई करें ये हैक्स

जींस हैक्स (Image-iStock)
Jeans Hacks: जींस में खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए आप कुछ हैक्स आजमा सकते हैं. आपकी मदद के लिए हम यहां कुछ जरूरी हैक्स लेकर आए हैं, जिसे ट्राई करके आप खुद के डिफरेंट लुक दे सकती हैं.
Jeans Hacks: आजकल के दौर में जींस पहनना तो हर लड़की को पसंद आता है. ज्यादातर लड़कियां इसे कैजुअल लुक के लिए स्टाइल करती हैं. आप चाहें तो इसी जिंस में खुद को स्टाइलिश बना सकती हैं और इसके लिए यहां बताए गए हैक्स आपके काम आएंगे. इन हैक्स को ट्राई करके आप स्टनिंग लुक के साथ कम्फर्टेबल भी रहेंगी. चलिए अब बताते हैं उन हैक्स के बारे में जिसे ट्राई करके आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं.
ओवर साइज जींस पहनें
अगर आपको फिटिंग जींस पहनना पसंद है तो इस पर ज्यादातर लड़कियां क्रॉप टॉप पहनती हैं. आप चाहें तो कुछ नया ट्राई करके देख सकते हैं. आप ओवर साइज जींस वियर करें और इसके साथ आप हर तरह की टी-शर्ट या टॉप को पहन सकती हैं. इसे स्टाइल करने से आपका लुक एकदम परफेक्ट नजर आएगा. आप चाहें तो इसमें आपको कई तरह के जींस का ऑप्शन मिल जाएगा.
यह भी पढ़ें: नाखूनों की बढ़ जाएगी खूबसूरती, बस आजमाने होंगे नेल पेंट लगाने के ये टिप्स
जींस के रंग का रखें ध्यान
जींस पहनते समय हम सभी हर बार अलग-अलग रंगों को पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए करते है ताकि हमारे पास टॉप के साथ शेड मैचिंग करने के लिए जींस हो सके. ध्यान देने वाली बात है कि इसका असर आपकी हाइट पर भी देखने को मिलता है. अगर आप लंबी हैं और डार्क रंग वाली जींस पहन रही हैं तो आपकी हाइट और लंबी नजर आएगी. इसके विपरीत छोटी हाइट वाली लड़कियों को लाइट कलर की जींस को कम ही पहनना चाहिए.
स्टाइलिश फुटवियर करें वियर
किसी भी आउटफिट के साथ आप फुटवियर जरूर पहनें. इससे पहनने से आपका लुक एकदम परफेक्ट नजर आएगा. जींस के साथ आप हाई हील्स, बूट्स या फिर लेटेस्ट डिजाइन वाले स्नीकर्स को भी पहन सकती है.
यह भी पढ़ें: गर्मियों में फैशनेबल दिखने का अलग होता है स्टाईल, ये 10 तरीके आपको बनाएंगे स्मार्ट
यह भी पढ़ें: Saree Styling Tips: साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी? बस अपनाएं ये 5 आसान हैक्स, बदल जाएगा आपका पूरा लुक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




