Palak Sabudana Tikki: कम तेल में बनेगी सुपर क्रिस्पी और टेस्टी पालक साबूदाना टिक्की, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

पालक साबूदाना टिक्की AI generated image

Palak Sabudana Tikki: पालक साबूदाना टिक्की एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद के साथ-साथ आपके सेहत का भी ख्याल रखती है. अगर आप घर पर बने स्नैक का आनंद लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेस्ट चॉइस है. तो चलिए जानते हैं पालक साबूदाना टिक्की बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Palak Sabudana Tikki: अगर आप एक ऐसे डिश की तलाश कर रहे हैं जो सिर्फ टेस्टी न हो बल्कि हेल्दी और फ्रेश भी हो तो पालक साबूदाना टिक्की एक बेहतरीन चॉइस है. आप इस डिश को शाम के नाश्ते के साथ ही लाइट डिनर के रूप में भी बिना किसी टेंशन के तैयार कर सकते हैं. साबूदाना आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है जबकि पालक शरीर में हो रही आयरन, फाइबर और जरूरी विटामिन्स की कमी को दूर कर सकता है. इस डिश की सबसे खास बात है कि इसे आपके लिए डाइजेस्ट करना काफी आसान होता है. तो चलिए जानते हैं पालक साबूदाना टिक्की बनाने की आसान रेसिपी.

पालक साबूदाना टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • साबूदाना – 1 कप भीगा हुआ
  • पालक – 1 कप बारीक कटी हुई
  • उबले आलू – 2 मीडियम साइज के
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • मूंगफली पाउडर – 2 बड़े चम्मच या ऑप्शनल
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: Rice Flour Cutlet Recipe: चावल के आटे से बने ये कटलेट बन जाएंगे सभी के फेवरेट, बच्चों की टिफिन और शाम की चाय के लिए बेस्ट चॉइस

पालक साबूदाना टिक्की बनाने की आसान रेसिपी

  • पालक साबूदाना टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इस बात का ख्याल रखें कि साबूदाना ज्यादा गीला न हो, दाने अलग-अलग और सॉफ्ट होने चाहिए.
  • इसके बाद पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. आप अगर चाहें तो हल्का सा ब्लांच कर लें क्योंकि ऐसा करने से कच्चेपन की कड़वाहट खत्म हो जाएगी.
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में भीगा हुआ साबूदाना, उबले और मैश किए हुए आलू, कटी पालक, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, काली मिर्च, मूंगफली पाउडर और सेंधा नमक डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें ताकि एक स्मूद मिश्रण बन जाए.
  • अब हाथों में थोड़ा तेल लगाकर मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें.
  • इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम आंच पर टिक्कियों को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. इसे बीच-बीच में पलटते रहें ताकि टिक्कियां बराबर सिकें.

यह भी पढ़ें: Ragi Suji Upma Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी रागी सूजी उपमा, सुबह की एनर्जी का सुपर बूस्टर

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola