अगर रिश्ते बोझ बन जाए, तो क्या करें? Premanand Ji Maharaj ने बताया समाधान

Acharya Premanand Ji Maharaj Image
आचार्य प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि टॉक्सिक रिश्ते कैसे आत्मा, आत्मसम्मान और मानसिक शांति को नुकसान पहुंचाते हैं और उनसे मुक्त होना क्यों आवश्यक है?
Acharya Premanand Ji Mahara on Toxic Relationships: आचार्य प्रेमानंद जी महाराज भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों के माध्यम से जीवन की गहरी सच्चाइयों को सरल शब्दों में समझाते हैं. महाराज जी के अनुसार, रिश्ते जीवन को संवारने के लिए होते हैं, लेकिन जब वही रिश्ते आत्मा को घायल करने लगें, मन की शांति छीन लें और आत्मसम्मान को कमजोर कर दें, तो उनसे मुक्त होना ही धर्म बन जाता है.
Acharya Premanand Ji Maharaj के अनुसार – टॉक्सिक रिश्ते वे होते हैं जो

- बार-बार आपकी आत्मा को चोट पहुंचाते हैं.
- आपको छोटा, दोषी या हीन भावना से भर देते हैं.
- आत्मसम्मान और मानसिक शांति छीन लेते हैं.
- आपकी खुशी, सच्चाई और आंतरिक प्रकाश से डरते हैं.
- प्रेम के बजाय भय से बांधते हैं.
- आपकी दयालुता और धैर्य का शोषण करते हैं.
- विश्वास तोड़ते हैं और सीमाओं का सम्मान नहीं करते.
आचार्य जी समझाते हैं कि सच्चा प्रेम कभी नियंत्रण नहीं करता. वह स्वतंत्रता देता है, विकास का अवसर देता है और आत्मा को हल्का बनाता है. इस कन्डिशन में अकेले रहना गलत लोगों के साथ रहने से कहीं बेहतर है, क्योंकि खाली स्थान ही नए और सच्चे संबंधों को जन्म देता है.
प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार
- जो रिश्ता आपकी आत्मा को रोज़ चोट पहुंचाए, वह प्रेम नहीं, बंधन है.
- जहां सम्मान नहीं, वहां संबंध का दिखावा मात्र होता है.
- गलत लोगों के साथ रहने से अच्छा है, स्वयं के साथ शांति से रहना.
- प्रेम वह है जो आपको बढ़ने दे, दबाए नहीं.
- डर से जुड़े रिश्ते आत्मा को कैद कर लेते हैं.
- बार-बार सहना धैर्य नहीं, स्वयं का अपमान है.
- जो आपका आत्मसम्मान घटाए, उसे छोड़ना ही सच्चा धर्म है.
यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: जो आपका है वह बिना पकड़े भी आपके पास आएगा- पढ़े प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार
यह भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj Quotes on Love: क्यों अधिकतर लोग प्रेम को समझ ही नहीं पाते? प्रेमानंद जी महाराज से जाने
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




