ePaper

Snoring: पार्टनर के खर्राटों ने छीन ली रात की नींद? इस तरह परेशानी से पाएं छुटकारा

Updated at : 15 Sep 2024 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
Snoring: पार्टनर के खर्राटों ने छीन ली रात की नींद? इस तरह परेशानी से पाएं छुटकारा

How to get rid of snoring: अगर आप या आपका पार्टनर रात को सोते समय खर्राटे लेता है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको इस समस्या से छुटकारा पाने के कुछ तरीके बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

How to fix snoring: खर्राटे लेने की समस्या एक काफी आम समस्या है. इसे हम समस्या इसलिए कहते हैं क्योंकि अगर आप खर्राटे लेते हैं तो भले ही आपके लिए एक समस्या न हो लेकिन, अगर आपके बगल में कोई सो रहा है तो उसके लिए यह जरूर एक समस्या की तरह होती है. जब आप खर्राटे लेते हैं और आपके बगल में कोई सोता है तो ऐसे में उसे पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वह ठीक से सो भी नहीं पाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर यह समस्या होती क्यों है और इससे छुटकारा पाने का तरीका क्या है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

आपको क्यों आते हैं खर्राटे?

जानकारों के अनुसार जब आप खर्राटे लेते हैं तो उस समय जो आवाज निकलती है वह रात को सोते समय मुंह और नाक से हवा के बहाव के आंशिक रूप से प्रभावित होने की वजह से निकलती है. कई बार यह समस्या अन्य कारणों से भी हो सकती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार कई बार आपके खर्राटों के पीछे सोने की पोजीशन, नैजल प्रॉब्लम्स, शराब पीने की वजह से, मोटापा और स्लीप एपनिया की वजह से भी हो सकती है.

Also Read: Lifestyle Tips: दही के साथ भूलकर भी इन चीजों का न करें सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

Also Read: Lifestyle Tips: क्यों आपको दिन की शुरुआत रनिंग के साथ करनी चाहिए? फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

खर्राटों से कैसे पाएं छुटकारा?

अगर आप रात को सोते समय खर्राटे आने की वजह से परेशान हैं तो ऐसे में कुछ तरीके हैं जिन्हें अपना सकते हैं.

  • सबसे पहले अगर आप किसी एक पोजीशन में सोते हैं और आपको खर्राटे आते हैं तो आपको उस पोजीशन को बदलकर सोने की कोशिश करनी चाहिए. कई बार जब आप करवट लेकर सोते हैं तो आपको इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है.
  • अगर आपका वजन ज्यादा है तो ऐसे में आप अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं. इससे आपके गर्दन के पास मौजूद फैटी टिश्यू कम होते हैं और आपको खर्राटों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
  • आपको सोने से पहले शराब का सेवन करने से बचना चाहिए. इससे खर्राटे की समस्या से राहत मिल सकती है.
  • इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने स्लीप हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए. सही मात्रा में नींद लें और एक शिड्यूल जरूर बनाएं.
  • अगर आपको नेजल कंजेशन की समस्या है तो ऐसे में आपको इसका इलाज करवाना चाहिए। आप चाहें तो नेजल स्ट्रिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अगर आपको एलर्जी है तो उसके लिए दवाई ले सकते हैं.
  • कई बार आपको कम पानी पीने की वजह से भी आपको खर्राटे आते हैं. ऐसे में अगर आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सही मात्रा में आपको पानी पीना चाहिए.

Also Read: Lifestyle Tips: जवानी में ही आपको दिल का मरीज बना देंगी ये आदतें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola