राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार कल्याण बिगहा पहुंचे नीतीश कुमार, बेटे निशांत भी रहे मौजूद

Updated:
विज्ञापन

कल्याण बिगहा में नीतीश कुमार और निशांत कुमार

Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार गुरुवार को कल्याण बिगहा पहुंचे. सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पैतृक गांव में उनका पहला दौरा था. इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को हरनौत के कल्याण विभाग पहुंचे. राज्यसभा सांसद बनने और सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पैतृक गांव में वह पहली बार पहुंचे थे. इस दौरान नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे. कल्याण बिगहा पहुंचने पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर स्मृति वाटिका में श्रद्धा सुमन अर्पित की.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वर्गीय मंजू देवी को दी श्रद्धांजलि

साथ ही स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भी अपने माता स्वर्गीय मंजू देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित की. स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार निशांत कुमार अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार के आगमन को लेकर उनके पैतृक गांव में खास तैयारी भी की गई थी.

कल्याण बिगहा पहुंचते ही देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

जानकारी के मुताबिक, कल्याण बिगहा पहुंचने पर सबसे पहले नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार ने स्थानीय देवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. स्वर्गीय मंजू देवी को श्रद्धांजलि देते वक्त नीतीश कुमार भावुक दिखे. इस दौरान नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत अन्य पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे.

नीतीश कुमार और निशांत के पहुंचते ही जुटी भीड़

नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफी लंबे समय के बाद कल्याण बिगहा पहुंचने की वजह से कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दोनों के नाम से जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. नीतीश कुमार ने यहां कुछ लोगों से बातचीत की. उनकी समस्याओं को जाना और निपटारे का आदेश भी दिया. साथ ही वे अपने पैतृक आवास भी गए. कुछ ही देर कल्याण बिगहा में रुकने के बाद पटना के लिए नीतीश कुमार रवाना हो गए.

Also Read: CM सम्राट 3 गाड़ियों के साथ पहुंचे एयरपोर्ट, एक-एक गाड़ी से JDU ऑफिस पहुंचे मंत्री, PM की अपील का असर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन