Parenting Tips: पहली बार बच्चों को भेज रहे घर से दूर? जरूर सिखाएं ये 5 बातें

pic credits: unsplash
Parenting Tips: अगर आपके बच्चे पहली बार घर से बाहर या फिर दूर जा रहे हैं तो ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातें उन्हें जरूर सिखानी चाहिए. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Parenting Tips: जब हमारे बच्चे पहली बार घर से बाहर या फिर कहीं दूर जाते हैं तो उनसे ज्यादा चिंता और फ़िक्र हमें होती है. हमारे दिमाग में एक सवाल दिन-रात आता रहता है कि कहीं वे किसी समस्या या फिर मुसीबत में तो नहीं है. बता दें अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे बाहरी दुनिया में भी सुरक्षित और खुशहाल रहें तो इसके लिए आपको सिर्फ शिक्षा देने की या फिर पढ़ाने की ही जरूरत नहीं होती है. इसके लिए आपको उन्हें अन्य बातें भी सिखानी पड़ती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपन बच्चों को घर से पहली बार निकलने या फिर कहीं दूर जाने से पहले जरूर सिखानी चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
नयी चीजें ट्राय करने से न डरें
बच्चों को हमेशा ही नयी चीजें ट्राय करने के लिए मोटिवेट करें. कई बार बायीं चीजें ट्राय करने से पहले उनके मन में एक डर या फिर उलझन होता है जिसे बाहर निकालने के लिए हर पैरेंट को उन्हें सपोर्ट जरूर करना चाहिए. जब उनके मन से यह डर बाहर निकल जाएगा तो वे जीवन में हमेशा ही कॉन्फिडेन्स में रहते हैं.
पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित
जिम्मेदारी उठाना सीखें
जरूरी नहीं कि सिर्फ बच्चों के बड़े होने के बाद ही आपको उन्हें जिम्मेदारियां सौंपनी चाहिए. आपको अपने घर के छोटे बच्चों को भी घर से बाहर भेजने से पहले जिम्मेदारियों के बारे में सिखाना चाहिए. जब आपके बच्चे घर से बाहर जा रहे हैं तो आपको उन्हें अपना बैग पैक करना, समय पर सोना और उठना, कपड़ों को धोना और इस तरह की छोटी मोटी चीजें खुद करने के लिए मोटिवेट करें.
सोच-समझकर लें कोई भी फैसला
जब बच्चे घर से बाहर या फिर दूर होते हैं तो उनके लिए किसी भी काम को सोच समझकर करना काफी जरूरी हो जाता है. अपने बच्चे को घर से बाहर भेजने से पहले उन्हें सिर्फ ये न बताएं कि उन्हें क्या करना है. उन्हें यह भी समझाएं कि उन्हें यह क्यों करना है. जब आप उन्हें ये बातें सिखाते हैं तो उनमें सोचने की कैपिसिटी बेहतर हो जाती है.
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं जीवन में सभी से पीछे न छूट जाए आपका बच्चा, इस तरह डालें उसमें पढ़ने की आदत
गलतियों से सीखना
अपने बच्चो को घर से बाहर भेजने से पहले ये जरूर बताएं कि गलतियां होना आम बात है. ऐसे में उन्हें घबराना नहीं चाहिए बल्कि इन गलतियों से चीजों को सीखने की कोशिश करनी चाहिए.
दूसरों को इज्जत देना
अपने बच्चे को यह समझाएं कि हर इंसान अलग है और हर इंसान के सोचने-समझने की और उनकी फीलिंग्स भी काफी अलग है. ऐसे में अपने बच्चों को सिखाएं कि वे दूसरों की बातों और भावनाओं को समझें. उन्हें यह भी बताएं कि अगर आपसे कोई कुछ कह रहा तो उसे सुनें और उनकी बातों को वैल्यू भी दें.
ये भी पढ़ें: Parenting Tips: संस्कार वही जो बचपन में मिले, बच्चों को अनुशासित बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




