जिम में घंटों मेहनत करने के बाद भी नहीं बढ़ रहे मसल्स? डाइट में शामिल करें ये 5 जरूरी चीजें

Published by :Saurabh Poddar
Published at :21 Apr 2026 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
diet for muscle growth

मसल ग्रोथ के लिए कौन सी चीजें खाएं AI image

Workout Tips: अगर आप जिम में मेहनत करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं पा रहे हैं, तो अब वक्त है अपनी डाइट पर ध्यान देने का. सही फूड्स का चुनाव आपकी मसल ग्रोथ को फास्ट कर सकता है और आपको तेजी से फिट और स्ट्रॉन्ग बनने में मदद कर सकता है.

विज्ञापन

Workout Tips: कई लोगों की यह शिकायत रहती है कि वे जिम में घंटों वर्कआउट कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उनके मसल्स ग्रो नहीं कर रहे हैं. जब ऐसा होता है, तो हम निराश हो जाते हैं और कई बार चिड़चिड़ेपन में आकर या तो जिम जाना छोड़ देते हैं या फिर मास गेनर जैसी चीजें लेना शुरू कर देते हैं. मास गेनर आपको कुछ हद तक रिजल्ट दिला सकते हैं, लेकिन जब आप इन्हें लेना बंद कर देते हैं, तो कई बार शरीर फिर से पहले जैसा हो जाता है. अगर आप लंबे समय से जिम जा रहे हैं, लेकिन आपको अपने शरीर में वैसा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, तो आज का यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको डाइट में शामिल की जाने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो आपकी मसल्स ग्रोथ की रफ्तार को तेज कर सकती हैं. इन सभी फूड्स में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स और हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. तो चलिए इन फूड आइटम्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

डाइट में शामिल करें अंडे

अगर आप मसल्स बिल्ड करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में अंडों को जरूर शामिल करना चाहिए. मसल बिल्डिंग में इसे सबसे पावरफुल फ़ूड आइटम के तौर पर भी जाना जाता है. इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है, जो आपके मसल्स को रिपेयर करने में मदद करता है और साथ ही मसल्स को स्ट्रॉन्ग भी बनाता है. अंडे में कई तरह के अमीनो एसिड्स एसिड्स पाए जाते हैं, जो आपकी मसल ग्रोथ के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं. आपको अंडे के सफेद वाले हिस्से को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. इसमें प्रोटीन ज्यादा और फैट कम होता है, जिस वजह से यह वर्कआउट करने वालों के लिए बेस्ट फ़ूड आइटम बन जाता है. अगर आप हर दिन सिर्फ 3 से 5 अंडे खाना शुरू कर देंगे, तो आपकी बॉडी पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग और फिट बन जाती हैं.

ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव

दाल और चने का करें सेवन

वेजिटेरियन लोगों के लिए दाल और चना किसी सुपरफूड से कम नहीं होता है. इनमें आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मिल जाता है. जब आप इनका सेवन करते हैं तो आपके शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है. इस तरह की चीजें धीरे-धीरे डाइजेस्ट होती हैं जिस वजह से आपके शरीर को लंबे समय तक न्यूट्रिशन मिलता रहता है. दाल और चने सिर्फ आपके मसल्स को बनने में मदद नहीं करते हैं, ये आपके डाइजेशन को भी बेहतर बना देते हैं. आप अगर चाहें तो इन्हें सलाद, स्प्राउट्स या फिर सब्जी के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

दूध और दही भी फायदेमंद

आपके मसल्स के ग्रोथ के लिए दूध और दही को भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इनमें केसीन और व्हे प्रोटीन मौजूद होता है, जो आपके मसल्स को धीरे-धीरे और लंबे समय तक न्यूट्रिशन देने का काम करता है. जब आप वर्कआउट के बाद दूध पीते हैं, तो आपके मसल्स तेजी से रिकवर होने लगते हैं. वहीं, दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके डाइजेशन को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है. अगर आप डेली बेसिस पर इन्हें खाना शुरू करते हैं तो आपकी बॉडी स्ट्रांग और हेल्दी बनती है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने में बदल जाएगा आपका शरीर, रोज 20 मिनट वॉक करें और देखें ये 5 कमाल के बदलाव

केला जरूर खाना शुरू करें

केले को आप एक नेचुरल एनर्जी बूस्टर की तरह अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इस वजह से यह उन लोगों के लिए और भी जरूरी हो जाता है जो रेगुलर वर्कआउट करते हैं. इसमें आपको भरपूर मात्रा में कार्ब्स और पोटैशियम मिलता है, जो आपके मसल्स को थकने से भी बचाता है और साथ ही क्रैम्प्स आने से भी. जब आप वर्कआउट से पहले 1 या 2 केला खाते हैं तो आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है और जब आप इसे वर्कआउट के बाद खाते हैं तो मसल्स जल्दी रिकवर होने लगते हैं. यह आपके मसल्स और वजन दोनों को भी बढ़ाने में मदद करते हैं.

मूंगफली और ड्राई फ्रूट्स का सेवन

आपको अपनी डाइट में मूंगफली, आल्मंड और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करना चाहिए. ये मसल्स बिल्ड करने में आपको काफी मदद कर सकते हैं. इनमें हेल्दी फैट्स होता है, प्रोटीन होता है और साथ ही कैलरीज भी काफी ज्यादा होते हैं. जब आप इन्हें खाना शुरू करते हैं तो आपको मसल ग्रोथ में मदद मिलती है. आप इन चीजों को वर्कआउट करने के बाद भी खा सकते हैं. इनके सेवन से आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी और न्यूटिशन मिलता है.

ये भी पढ़ें: वर्कआउट के बाद ये 5 गलतियां आपकी पूरी मेहनत को कर देती हैं बर्बाद, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इन्हें जरूर जान लें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola