ePaper

Parenting Tips: संस्कार वही जो बचपन में मिले, बच्चों को अनुशासित बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Updated at : 18 Apr 2025 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
good manners and discipline to kids

pic credits: unsplash

Parenting Tips: अगर आप अपने बच्चों को संस्कारी और अनुशासित बनाना चाहते हैं तो इन नियमों का पालन अपने बच्चों से करवाना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: कुछ ऐसी बातें होती हैं जो छोटे बच्चों के दिल, दिमाग और सोचने के तरीकों को आकार देती हैं. इन बातों की शुरुआत काफी कम उम्र से घर पर ही होने लगती है. आप अपने बच्चों को कम उम्र में जो सीख या परवरिश देते हैं उसका काफी गहरा असर उसके जीवन पर और जीवन को जीने के तरीके पर पड़ता है. बता दें अगर आप अपने बच्चे मको अच्छी परवरिश देना चाहते हैं तो इसका यह मतलब कतई नहीं है कि आप अपने पूरे घर को एक जंग का मैदान या फिर ट्रेनिंग सेंटर बना दें. आप काफी आसानी से कुछ आसान और प्यार से भरे नियमों का पालन करवाकर भी अपने बच्चों को समझदार और जिम्मेदार बना सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने बच्चों को बचपन से ही सिखानी शुरू कर देनी चाहिए. जब आपके बच्चे इन बातों को सीख और समझ जाते हैं तो उन्हें संस्कारी और अनुशासित बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

दूसरों से कैसा व्यवहार करें?

अगर आप अपने बच्चे को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि वह दूसरों से अच्छे से बर्ताव करे तो उसे इस बात की सीख देनी बेहद ही जरूरी हो जाती है. अपने बच्चे को यह बात बताएं कि वह दोस्तों से वैसा ही बर्ताव करे जैसा वह चाहता है कि दूसरे उसके साथ करे. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे दूसरों से गलत तरीके से बात करने या फिर बर्ताव करने से पहले सोचते हैं. यह छोटी सी बात उन्हें इमोशनल बनाती है. जब आपका बच्चा इन बातों को सीख जाता है तो वह दूसरों को नीचा नहीं दिखाता है, स्वार्थी नहीं बनता है और साथ ही उसके अंदर दयालुता भी जागती है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

अगर गंदगी फैली है तो उसे समेटे

अपने बच्चों को इस बात की सीख आपको बचपन से ही देनी शुरु कर देनी चाहिए कि अगर उसने चीजें घर में फैलाई है तो उन चीजों को जितनी जल्दी हो सके समेत लें. कई बार आपके बच्चे खिलौनों को, खाने पीने की चीजों को घर पर ही यहां-वहां बिखेरकर छोड़ देते हैं. उन्हें बताएं कि ऐसा करना कितना गलत है और चीजों को समेटकर रखना कितना जरूरी. यह सिर्फ साफ-सफाई की बात नहीं है बल्कि चीजों की जिम्मेदारी लेने की भी बात है.

दूसरों की चीजें न छूएं और न ही लें

दूसरों की चीजों के बारे में जब आप बच्चों को बताते हैं तो उन्हें अपनी बाउंड्री समझ में आने लगती है. अपने बच्चों को बताएं कि दूसरों की चीजों को उनसे बिना पूछे न लें और न ही छूएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे दूसरों की चीजों और उनके प्राइवेसी के बारे में सीख जाते हैं. जब आप उन्हें यह सिखाते हैं तो आपके बच्चे जीवन में आगे चलकर सभी रिश्तों को अच्छे से निभा पाते है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: घर की छोटी बेटियों में होती हैं ये खास खूबियां, क्या आपने किया नोटिस?

जितनी बड़ी जिम्मेदारी उतनी आजादी

अपने बच्चों को बताएं कि आजादी का असली मतलब तब समझ में आता है जब आपने उसे हासिल किया हो. बच्चों को यह उस समय समझ में आता है जब वे जिम्मेदारियां उठाना शुरू कर देते हैं. ये जिम्मेदारियां किसी भी तरह की हो सकती है. चाहे वह घर के कामों को पूरा करने की हो, वादों को पूरा करने की हो या फिर टाइम मैनेजमेंट की हो. जब आपके बच्चे इन चीजों को पूरा करते हैं तो लोगों का उनके प्रति भरोसा बढ़ जाता है.

गुस्से में कही गयी गलत बातें सही नहीं

अपने बच्चे को यह बात जरूर सिखाएं कि मूड किसी का भी खराब हो सकता है और गुस्सा किसी को भी आ सकता है. इसका यह कतई मतलब नहीं है कि वे दूसरों से गलत तरीके से बात या फिर व्यवहार कर सकते हैं. जब आप अपने बच्चे को यह बात सिखाते हैं तो वह अपनी भावनाओं पर बेहतर तरीके से काबू पाना और साथ ही अपनी भावनाओं को बेहतर तरीके से व्यक्त करना सीख जाता है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं जीवन में सभी से पीछे न छूट जाए आपका बच्चा, इस तरह डालें उसमें पढ़ने की आदत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola