ePaper

Parenting Tips: कहीं जीवन में सभी से पीछे न छूट जाए आपका बच्चा, इस तरह डालें उसमें पढ़ने की आदत

Updated at : 17 Apr 2025 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
how to make your kids read

pic credits: pexels

Parenting Tips: अगर आपके बच्चे को पढ़ना पसंद नहीं है तो आपको इन तरीकों को अपनाना चाहिए. जब आप इन तरीकों को अपनाते हैं तो आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगने लगता है.

विज्ञापन

Parenting Tips: हर पैरेंट की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे पढ़ने-लिखने में बेहतर हों. आपके बच्चे पढ़ाई करें यह इसलिए भी काफी जरूरी हो जाता है क्योंकि बिना पढ़े आपके बच्चे जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे और न ही तरक्की कर पाएंगे. आपके बच्चे के साथ आगे चलकर ऐसा कुछ न हो और वह जीवन में काफी आगे बढ़े इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे में पढ़ने की आदत डलवा सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

रूटीन बनाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे पढ़ाई करे तो इसके लिए आपको एक डेडिकेटेड समय का चुनाव करना चाहिए. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आपक बच्चा इस निर्धारित समय पर किताब लेकर जरूर बैठे. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे में पढ़ने की आदत लग जाती है और साथ ही उन्हें पढ़ाई करना एक मजेदार काम भी लगने लगता है.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

साथ बैठकर करें पढ़ाई

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई करे तो ऐसे में आपको भी उसके साथ बैठना चाहिए. जब आप अपने बच्चे को पढ़कर सुनाते हैं या फिर उसके साथ बैठते हैं तो उसकी शब्दावली बेहतर होती है. केवल यहीं नहीं, जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे में समझ विकसित होती है और साथ ही चीजों को सुनने की कैपेसिटी भी बेहतर होती है. जब आप साथ बैठकर पढ़ाई करते हैं तो आप दोनों का रिश्ता भी मजबूत होता है.

उम्र के अनुसार दें किताबें

आपको अपने बच्चों को हमेशा उनके उम्र के अनुसार किताबें पढ़ने के लिए देनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उनमें पढाई को लेकर इंटरेस्ट बना हुआ रहता है. इसके अलावा उम्र के अनुसार किताबें मिलने पर वे चिड़चिड़ाते नहीं हैं और साथ ही उनके अंदर एक कॉन्फिडेंस भी बिल्ड होता है प्रॉब्लम सॉल्विंग को लेकर.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: भूलकर भी अपने बच्चों को इस समय न लगाएं डांट, दिल और दिमाग पर पड़ता है बुरा असर

चीजों को कहानी के तौर पर बताने की आदत

अगर आप अपने बच्चों को पढ़ाई में अच्छा बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप उससे चीजों को कहानी के तौर पर बताने के लिए प्रोत्साहित करें. इसके अलावा आपको अपने बच्चे को उन्होंने जो भी चीजें पढ़ी हैं उसे दोहराने के लिए कहें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे में इमेजिनेशन बेहतर होती है, मेमोरी शार्प होती है और साथ ही वे अपनी पढ़ी हुई चीजों को बेहतर तरीके से याद रख पाते हैं.

पढ़ाई को बनाएं मजेदार

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे किसी भी काम को करें तो पहले आपको इस बात का ख्याल रखना पड़ेगा कि आप उसे जितना हो सके मजेदार बना दें. आपके बच्चे का मन पढ़ाई में लगे इसके लिए वॉइस मोड्युलेशन, प्रॉप्स और सवाल पूछने जैसी चीजों को शामिल करें. जब आप ऐसा करते हैं तो उनका मन पढ़ाई में लगने लगता है, फोकस बेहतर होता है और साथ ही चीजों को समझने की उनकी ताकत बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: घर की छोटी बेटियों में होती हैं ये खास खूबियां, क्या आपने किया नोटिस?

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं आपका बच्चा बाहर से खुश और अंदर से तो नहीं है दुखी? जानें पता लगाने का सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola