Parenting Tips: बच्चे की पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स को बनाना चाहते हैं बेहतर? ये 6 आसान टिप्स आएंगे आपके काम

Updated:
विज्ञापन
public speaking skills

AI generated image

Parenting Tips: पब्लिक स्पीकिंग बच्चों में कॉन्फिडेंस, थिंकिंग कैपेसिटी और कम्युनिकेशन स्किल को बढ़ाती है. अगर माता-पिता पेशेंस और सही तरीके से उन्हें यह स्किल सिखाएं, तो बच्चे जीवन के हर फील्ड में सक्सेसफुल हो सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: पब्लिक स्पीकिंग यानी सबके सामने कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात रखना, एक जरूरी स्किल है जो बच्चों के पर्सनालिटी और फ्यूचर को निखारती है. अगर बच्चों को कम उम्र से ही सही तरीके से सिखाया जाए, तो वे स्टेज पर या किसी भी ग्रुप में बेझिझक बोल सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे बिना डरे और घबराए हजारों लोगों के सामने अपनी बातों को रख सकें तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को एक बेहतर पब्लिक स्पीकर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं आसान और असरदार ट्रिक्स.

घर से शुरू करें

बच्चों को पब्लिक स्पीकिंग का पहला एक्सपीरियंस घर पर दें। परिवार के सामने छोटी-छोटी कहानियां, कविताएं या दिनभर के एक्सपीरियंस सुनाने के लिए मोटिवेट करें. इससे उन्हें बोलने की आदत और कॉन्फिडेंस दोनों मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चे को बनना चाहते हैं एक बेहतर लीडर और सफल इंसान? ये कारगर टिप्स आएंगे आपके काम

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांटे बच्चों को कैसे समझाएं? अपनाएं ये पॉजिटिव पेरेंटिंग टिप्स

आसान और छोटे टॉपिक चुनें

शुरुआत में बच्चों को ऐसे टॉपिक दें जिनसे वे जुड़े हों, जैसे उनका पसंदीदा खेल, कार्टून, पालतू जानवर या छुट्टियों का एक्सपीरियंस. इससे वे आसानी से बोल पाएंगे और उन्हें घबराहट नहीं होगी.

पॉजिटिव फीडबैक दें

जब बच्चा बोलने की कोशिश करे तो उसकी तारीफ करें और उसे मोटिवेट करें. गलतियों पर तुरंत टोकने की बजाय, बाद में प्यार से सुधार बताएं. पॉजिटिव माहौल में बच्चा ज्यादा जल्दी सीखता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दिलाएं

बच्चों को समझाएं कि पब्लिक स्पीकिंग में सिर्फ बोलना ही नहीं, बल्कि खड़े होने का तरीका, आई कॉन्टैक्ट और एक्सप्रेशंस भी जरूरी होते हैं. इसे मजेदार गेम की तरह सिखाएं ताकि वे सहज महसूस करें.

रोल प्ले और एक्टिविटी करवाएं

पब्लिक स्पीकिंग सिखाने के लिए बच्चों के साथ रोल प्ले गेम खेलें, जैसे न्यूज रीडर, कहानी सुनाने वाला, या किसी कैरेक्टर की एक्टिंग कराएं. इससे वे बोलने के साथ-साथ एक्सप्रेशन और टोन भी सुधारेंगे.

रेगुलर प्रैक्टिस जरूरी

पब्लिक स्पीकिंग एक दिन में नहीं आती। डेली 5 से10 मिनट का प्रैक्टिस बच्चों को धीरे-धीरे एक्सपर्ट बना देता है. उन्हें स्कूल की एक्टिविटी, डिबेट या स्टेज शो में भाग लेने के लिए मोटिवेट करें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को सही और गलत में फर्क कैसे सिखाएं? आसान भाषा में समझें कुछ जरूरी बातें

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola