Parenting Tips: बच्चों को सही और गलत में फर्क कैसे सिखाएं? आसान भाषा में समझें कुछ जरूरी बातें

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Parenting Tips: बच्चों को सही और गलत में फर्क सिखाना एक दिन का काम नहीं है. इसके लिए रोज थोड़ी-थोड़ी मेहनत और प्यार से समझाना पड़ता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से बच्चों को सही और गलत के बीच का फर्क सिखा सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: बचपन ही वह समय होता है जब बच्चे बहुत कुछ सीखते हैं जैसी कि बोलना, चलना, दूसरों से व्यवहार करना और सही-गलत का फर्क समझना. लेकिन छोटे बच्चों को यह समझाना कि क्या सही है और क्या गलत, थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इसलिए माता-पिता और परिवार के लोगों की जिम्मेदारी होती है कि वे बच्चों को सही दिशा दिखाएं. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और असरदार तरीके जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चों को सही और गलत में फर्क करना सिखा सकते हैं.

बच्चे से प्यार और धैर्य से बात करें

बच्चों को डांटकर या डरा कर आप उन्हें सिर्फ चुप करा सकते हैं, लेकिन सिखा नहीं सकते. जब भी बच्चा कुछ गलत करता है तो शांत रहकर प्यार से उसे समझाएं कि उसने क्या गलत किया और उसका क्या असर हो सकता है.

यह भी पढ़ें:Parenting Tips: हंसता-खेलता और कॉन्फिडेंस से भरा होगा बच्चे का पूरा दिन, स्कूल जाने से पहले हर पैरेंट जरूर करें ये 5 काम

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या आपको अपने बच्चे को देना चाहिए पॉकेट मनी? फायदे और नुकसान जानकर लें सही फैसला

उदाहरण देकर सिखाएं

बच्चों को कहानियों या रोजाना की घटनाओं के जरिए सिखाएं कि कैसे कुछ बातें सही होती हैं और कुछ गलत. जैसे कि, “अगर कोई बच्चा लाइन में नहीं खड़ा होता, तो सबको परेशानी होती है. इसलिए सही यह है कि हम लाइन में रहें.”

अपने बर्ताव से सिखाएं

बच्चे अपने माता-पिता की हर बात और हर आदत को बहुत ध्यान से देखते हैं. अगर आप खुद ईमानदारी, दूसरों की मदद और अच्छी बातें अपनाते हैं, तो बच्चा भी वैसा ही करने की कोशिश करेगा. जब आप खुद सही बनेंगे तो बच्चा भी आपसे ही सही बनना सीखेगा.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: खुद होमवर्क करने बैठ जाएगा बच्चा और पढ़ाई भी करेगा मन लगाकर, ये सीक्रेट टिप्स बच्चे के अंदर जगाएंगे दिलचस्पी

बच्चे से बात करें उन्हें डांटें नहीं

अगर बच्चा कोई गलत काम करता है, तो उसे सिर्फ “गलत है” कहकर न रोकें. उसके साथ बैठकर पूछें, “तुमने ऐसा क्यों किया?”, “तुम्हें कैसा लगा?”, और फिर बताएं कि सही क्या होता है.

सच्चाई और ईमानदारी का महत्व बताएं

बच्चों को यह सिखाएं कि सच्चाई हमेशा सही होती है, भले ही वह सुनने में कड़वी लगे. उन्हें बताएं कि झूठ से परेशानी बढ़ती है और सच्चाई से समस्या हल होती है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे को सही और गलत के बीच फर्क करना बेहतर तरीके से समझ में आता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: क्या होगा जब आप अपने बच्चों को पहनाने लगेंगे चांदी? जानें चौंकाने वाले फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola