One Pot Recipe Ideas: काम के बीच में मिनटों में बनाएं टेस्टी वन पॉट डिशेज, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

one pot recipe ideas ( AI Image)
One Pot Recipe Ideas: अगर आप भी जल्दी में हैं और ज्यादा चीजों को तैयार नहीं कर सकते तो आप वन पॉट रेसिपी आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं वन पॉट रेसिपीज जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं.
One Pot Recipe Ideas: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग ऐसी रेसिपी की तलाश में रहते हैं जो जल्दी से बन जाए और खाने में भी टेस्टी हो. कई लोग घर पर अकेले रहकर ऑफिस का काम करते हैं और कम टाइम होने के कारण ज्यादा खाना नहीं बना पाते हैं. अगर आपके पास टाइम कम है तो आप वन पॉट रेसिपीज बना सकते हैं. वन पॉट रेसिपीज यानी सारी चीजों को एक ही बर्तन में बनाया जाता है. आप इसे बिना साइड डिश के भी खा सकते हैं. ये टाइम सेविंग भी होता है. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ वन पॉट रेसिपी आइडियाज.
सूप को करें तैयार
आप रात में सूप बना सकते हैं और इसे आप एक ही बर्तन में तैयार कर सकते हैं. आप एक बड़े बर्तन में तेल को डालें. इसमें आप प्याज, लहसुन और अदरक को डालें. इसमें आप गाजर, शिमला मिर्च, गोभी और मटर डालें. इसे आप थोड़ी देर पकाएं. इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और सब्जियों को अच्छी तरह से उबाल लें. इसके ऊपर से आप काली मिर्च का पाउडर और नमक को डाल दें. आपका वेजिटेबल सूप तैयार है.

वेज पुलाव
आप एक ही पॉट में पुलाव को बना सकते हैं. इसके लिए चावल को भिगो लें. अब एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें घी को डालें. आप बड़ी इलायची, लौंग, हरी इलायची, जीरा और तेज पत्ता को भी डाल दें. गाजर, आलू, बीन्स, मटर सब्जियों को डाल दें. इसमें चावल, गरम मसाला को डालें और पानी डालकर ढककर पका दें.

वन पॉट पास्ता रेसिपी
आप पास्ता भी एक बर्तन में तैयार कर सकते हैं. एक बर्तन में आप तेल डालें. इसमें आप बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज को डाल दें. इसमें आप टमाटर का पेट और मिक्स्ड हर्ब्स को डालकर मिला लें. इसमें नमक को मिला दें. अब आप इसमें पास्ता को डालें. पानी डालें और पास्ता को तैयार कर दें.

वेजिटेबल मसाला खिचड़ी
आप वेजिटेबल मसाला खिचड़ी को बना सकते हैं. आप कुकर में तेल में जीरा, तेज पत्ता, हींग को डालें. इसमें आप प्याज और लहसुन को डाल दें. अपनी पसंद की सब्जियों को डाल दें. अब इसमें आप चावल और मूंग दाल को डाल दें. इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक को डाल दें. पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर के आप इसे 2 सीटी आने तक पका लें. इसके ऊपर आप घी डालें.

यह भी पढ़ें- Bread Recipe Ideas: सिंपल ब्रेड से तैयार करें ये लाजवाब डिशेज, ट्राई करें टेस्टी रेसिपी आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










